नई दिल्ली, अगस्त 21। अकसर लोग बैठे बैठे पैसे कमाने का सोचते हैं। उनमें आप भी शामिल हो सकते हैं। मगर इसके तरीके क्या हैं? ऐसा मौका न तो सबको मिलता है और न ही इसका तरीका सब जानते हैं कि बिना घर के बाहर कदम रखे कैसे पैसा कमाया जाए। मगर यहां आपको हम एक ऐसा तरीका बताएंगे कि जिसमें आपको घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं होगी और आपको लाखों रु की इनकम हो जाएगी। आपके पास 2 रु के कुछ चुनिंदा सिक्के हों तो उनसे आप बैठे-बैठे 5 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। आगे जानिए कैसे।
दरअसल बहुत सी आम चीजें पुरानी होने पर एंटीक कैटेगरी में आ जाती हैं। दूसरे जो चीजें जितनी दुर्लभ हो जाती हैं उनकी मांग और कीमत उतनी ही अधिक बढ़ जाती है। आपने ऐसी कई चीजों के बारे में सुना होगा। इन्हीं में से एक होते हैं सिक्के। कुछ पुराने सिक्कों की वैल्यू भारत में आज काफी अधिक हो गयी है। यदि आपके पास कुछ स्पेशल 2 रु वाले सिक्के हैं तो आप उनकी नीलामी करके लाखों रु कमा सकते हैं। 2 रु के कुछ सिक्कों की कीमत 5 लाख रु तक है।
हम जिन सिक्कों की बात कर रहे हैं वो आज के नहीं है। हालांकि वे बहुत अधिक पुराने भी नहीं है। जिन पुराने सिक्कों की हम बात कर रहे हैं वो 1994, 1995, 1997 और 2000 के हैं। अगर आपके पास इनमें से किसी साल का सिक्का है तो आपको लखपति बनने से कोई नहीं रोक सकता। यदि आपको सिक्के कलेक्ट करने का शौक है और आपके पास इन सालों के सिक्के हैं तो आराम से 5 लाख रुपये तक कमा लीजिए।
यदि आपके पास ये दुर्लभ सिक्के हैं तो आप इन्हें तुरंत बेच कर पैसा कमा सकते हैं। आप क्विकर नाम की वेबसाइट पर इन सिक्कों को बेच सकते हैं। मगर उससे पहले पुराने सिक्के को बेचने के लिए आपको इस साइट पर ऑनलाइन सेलर के रूप में खुद को रजिस्ट्रेर करना होगा। इसके बाद सिक्के की फोटो साइट पर अपलोड करें। मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी डिटेल दर्ज करें ताकि खरीदार आपसे संपर्क कर सकें।
2 रु के उस सिक्के की कीमत बहुत अधिक है, जिसके एक तरफ भारतीय झंडा हो। आप इन सिक्कों को बिना कहीं आए-जाए घर बैठे ही इंडियामार्ट पर अकाउंट बना कर भी बेच सकते हैं। बस उसकी फोटो इंडियामार्ट पर अपलोड करें। ज्यादा जानकारी के लिए आप दिए गए लिंक (http://dir.indiamart.com/impact/old-coins.html) पर जा सकते हैं।
1918 में मिंट किया गया एक और सिक्का है, जिस पर ब्रिटिश किंग जॉर्ज पंचम की तस्वीर है। एक रुपये के इस सिक्के को 9 लाख रुपये तक की कीमत पर बेचा जा सकता है। ये दुर्लभ सिक्के आपको निश्चित रूप से अच्छी रकम दिलाएंगे, मगर यह खरीदार और विक्रेता पर भी निर्भर करता है कि वे किस रेट पर सिक्के को खरीदने-बेचने के लिए तैयार होते हैं। मगर खरीदते बेचते समय सावधानी बरतें, क्योंकि इस पर आरबीआई के कोई नियम नहीं हैं।
More Articles
- GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?
- ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट
- ITR रिफंड के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, इन फर्जी मैसेज से रहें सावधान
- Vi का ₹860 वाला नया प्लान: अनलिमिटेड डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले ये बातें जरूर जानें
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स
- GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks