Sterling Tools BSE : आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। करीब 12 बजे सेंसेक्स 358.42 अंक या 0.59 फीसदी मजबूती के साथ 60980.19 पर चल रहा है, जबकि निफ्टी 100.40 पॉइंट या 0.56 फीसदी चढ़ कर 18128.10 पर है। इस समय करीब लगभग 1685 शेयरों में तेजी दिख रही है, जबकि 1577 शेयरों में गिरावट है। वहीं 160 शेयरों में कोई बदलाव नहीं है। बाकी आपको बता दें कि जानकार कहते हैं कि शेयर बाजार लंबी अवधि का ऑप्शन है। आप यहां से लंबी अवधि में पैसा बना सकते हैं। जैसे कि एक शेयर ने लंबी अवधि में निवेशकों पर जमकर पैसा बरसाया है। इस शेयर ने 82000 रु से कम की राशि को एक लंबी अवधि में 1 करोड़ रु बना दिया है। आगे जानिए इस शेयर के बारे में डिटेल।

Advertisement

स्टर्लिंग टूल्स का शेयर

हम बात करने जा रहे हैं स्टर्लिंग टूल्स के शेयर की। स्टर्लिंग टूल्स का शेयर बहुत ज्यादा नहीं बल्कि बीते सिर्फ कुछ सालों में निवेशकों को बहुत अधिक रिटर्न देने में कामयाब रहा है। 19 सितंबर 2003 से अब तक यह शेयर 12221.18 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 19 जनवरी 2003 को 2.88 रु पर था, जबकि अब यह 353.75 रु पर है। इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा 122 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के सिर्फ 81967 रु 1 करोड़ रु बन गए।

1 साल में पैसा डबल
स्टर्लिंग टूल्स का शेयर 1 साल में भी निवेशकों को दमदार रिटर्न दे चुका है। 24 जनवरी 2022 से अब तक यह शेयर 99.8 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 24 जनवरी 2022 को 177.05 रु पर था, जबकि अब यह 353.75 रु पर है। इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा करीब दोगुना कर दिया। इससे निवेशकों के सिर्फ 1 लाख रु लगभग 2 लाख रु बन गए।

Advertisement
2023 में अब तक तक रिटर्न

स्टर्लिंग टूल्स का शेयर 2023 में भी अब तक निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे चुका है। 02 जनवरी 2023 से अब तक यह शेयर करीब 33 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 02 जनवरी 2023 को 266.35 रु पर था, जबकि अब यह 353.75 रु पर है। इतनी कम अवधि में 30 फीसदी से अधिक रिटर्न बहुत फायदे वाला है।

क्या है कंपनी का बिजनेस

स्टर्लिंग टूल्स 1988 से कर्नाटक, भारत में शीट मेटल असेंबली मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने में प्रमुख कंपनी रही है। इसका मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू में क्षेत्रीय ग्राहकों पर फोकस कर रहा था और बाद में अपना ध्यान बड़े ओई पर शिफ्ट कर दिया। कंपनी अब स्थानीय और वैश्विक ग्राहकों को लगातार हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट की सप्लाई करके अपनी स्थिति मजबूत की है।

अडाणी-अंबानी के शेयर पड़े फीके! इस शेयर ने 12000 को बनाया 1 करोड़| Multibagger Stock | Good Returns
कंपनी के वित्तीय नतीजे

सितंबर 2022 तिमाही में साल दर साल आधार पर कंपनी की इनकम 39.74 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 178.6 करोड़ रु रही, जबकि मुनाफा 64.93 फीसदी बढ़ कर 16.6 करोड़ रु रहा। इसका नेट प्रोफिट मार्जिन 18.02 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 9.3 फीसदी रहा।

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।