Multibagger Stocks : पिछले एक वर्ष से भी ज्यादा वक्त से भारतीय शेयर मार्केट में काफी ज्यादा अनिश्चितता देखने को मिल रही है। घरेलू कारकों ने मार्केट में तो असर डाला है। इसके साथ ही कई ग्लोबल कारकों ने भी मार्केट में काफी असर डाला है। हालांकि इन सब अनिश्चितताओं के बाद भी कई सारे शेयर है। जिन्होंने अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है।

Advertisement

एक ऐसा ही शेयर है। जिसका नाम फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड है। यह एक लॉजिस्टिक और फ्रेट सेवाएं को मुहैया कराने वाली ग्लोबल कंपनी है। इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को कम निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है, तो फिर आइए जानते है इसके बारे में।

Advertisement

यह एक स्मॉल कैप कंपनी है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटल 77.04 करोड़ रु है। फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड का शेयर गुरुवार 27 अप्रैल 2023 को बीएसई पर 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 107 रु के स्तर पर बंद हुआ।

इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले 5 वर्ष में तगड़ा रिटर्न दिया है। इस शेयर में पिछले 5 साल में 30 हजार फीसदी से भी अधिक उछाल आया है। जिस वजह से इस कंपनी के निवेशक अमीर बन गए है। इस कंपनी के शेयर की कीमत 5 वर्ष पहले 35 पैसे थे। जो आज यानी 27 अप्रैल 2023 को बढ़कर 107 रु के स्तर पर पहुंच गया।

Best Money doubler stocks: ये हैं Share Market में धूम मचाने वाले शेयर | Good Returns
Advertisement

इस मतलब यह है कि अगर किसी निवेशक ने इस कंपनी के शेयर में 5 वर्ष पहले 1 लाख रु का निवेश किया और अभी तक इस कंपनी के शेयर को होल्ड करके रखा होता तो आज उसकी निवेश की वैल्यू आज बढ़कर 3 करोड़ रु से ज्यादा हो गई होती।

अगर हम फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के हालिया प्रदर्शन की बात करें, तो फिर इस कंपनी के शेयर में पिछले 5 कारोबारी दिनों में 10.83 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वही, पिछले 1 महीने में इस कंपनी के शेयर में 19.85 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

Advertisement

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।