Microsoft Layoff: हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती के बारे में घोषणा की है, जिसमें अपने 1% कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना का खुलासा किया गया है। यह कटौती उन कर्मचारियों के लिए है जो कम प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे कंपनी के अलग-अलग विभाग प्रभावित हो रहे हैं। वैश्विक स्तर पर 228,000 कर्मचारियों की संख्या के साथ, इसका मतलब है कि लगभग 2,280 से 2,300 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

Advertisement

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा दे रही है कंपनी

छंटनी की यह खबर माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्य नडेला द्वारा भारत की यात्रा के दौरान देश को नए साल के तोहफे के रूप में पांच लाख ग्रामीण भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रशिक्षित करने की योजना साझा करने के कुछ समय बाद आई है।

Advertisement

इन छंटनी के बावजूद, Microsoft के वैश्विक वर्कफोर्स के स्थिर रहने की उम्मीद है। कंपनी छंटनी से खाली हुए पदों को नए कर्मचारियों से भरने की योजना बना रही है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कुल कर्मचारी संख्या स्थिर रहे। यह Microsoft के न केवल प्रदर्शन संबंधी समस्याओं को प्रबंधित करने के इरादे को दर्शाता है, बल्कि नए कौशल के साथ अपने कंपनी को अपडेट करने की भी पहले को दिखाता है।

Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट का यह कदम आईटी क्षेत्र में छंटनी के चलन का हिस्सा है, जिसमें 2023 से इसी तरह की कार्रवाई देखी गई है। माइक्रोसॉफ्ट के अपने गेमिंग डिवीजन Xbox सहित अन्य आईटी दिग्गजों और क्षेत्रों में कर्मचारियों की संख्या में कटौती की गई है। इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट ने पहले 2023 में 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

कंपनी ने दी ये जानकारी

इस निर्णय पर पहुंचने से पहले, माइक्रोसॉफ्ट के प्रबंधन ने कर्मचारियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए कई महीनों तक एक प्रक्रिया अपनाई थी।

Advertisement

सीएनबीसी के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने प्रतिभा को निखारने पर कंपनी के फोकस पर जोर देते हुए कहा, "हम उच्च प्रतिभा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कंपनी अपने कर्मचारियों को सीखने और आगे बढ़ने में मदद करती है। इसके बावजूद, जो प्रदर्शन नहीं करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।"