Meta India New Head: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने संध्या देवनाथन को मेटा इंडिया के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। मेटा ने यह नियुक्ति मेटा इंडिया के प्रमुख अजित मोहन के इस्तिफे के एक हफ्ते बाद घोषित की है। व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख और मेटा इंडिया में पब्लिक पॉलिसी के निदेशक राजीव अग्रवाल, अभिजीत बोस ने भी कंपनी से इस्तिफा दे दिया है।
मेटा ने अजित मोहन के कंपनी छोड़ने के बाद मनीष चोपड़ा अंतरिम निदेशक और फेसबुक इंडिया (मेटा) के लिए एसोसिएट प्रमुख के रुप में काम कर रहे थे।
मेटा ने की है नियुक्ति
देवनाथन संगठन के व्यवसाय और राजस्व प्राथमिकताओं को एक साथ लाने पर ध्यान केंद्रित करेंगी और मेटा इंडिया के उपाध्यक्ष डैन निकरी मेटा एपीएसी को रिपोर्ट करेंगे और एपीएसी के टीम का नेतृत्व होंगे।
संध्या देवनाथन 1 जनवरी, 2023 को अपनी नई भूमिका को संभालेंगी। पद संभालने के तुरंत बाद वह भारत संगठन और रणनीति का नेतृत्व करने के लिए आएंगी।
भारत में और मजबूत होना चाहेगी मेटा
मेटा अब भारत में APAC के लिए रोल करेगा। AJIT MOHAN के इस्तिफे के बाद कंपनी ने भारत में भी इसे लागू करने की बात कहीं है। अपनी नई भूमिका के रूप में, देवनाथन कंपनी के इंडिया चार्टर की अगुवाई करेंगी और देश के प्रमुख ब्रांडों, क्रियटरों और विज्ञापन देने वाले लोगों और फर्म के साथ मिलकर रणनीतिक संबंधों को मजबूत करेंगी। संध्या देवनाथन का बैंकिंग, पेमेंट और टेक्नॉलिजी में 22 साल का अनुभव रहा है। वह 2016 में मेटा में शामिल हुईं और सिंगापुर और वियतनाम के मेटा टिम के लिए काम किया।
भारत है बड़ा मार्केट
भारत डिजिटल प्रोडक्ट को अपनाने में सबसे आगे है और मेटा ने यहां कई सेवाओं को लॉन्च किया है। इन सेवाओं में रील्स एंड बिजनेस मैसेजिंग शामिल हैं। मेटा ने हाल ही में व्हाट्सएप पर जिओमार्ट लॉन्च किया है। यह भारत में मेटा का पहला एंड-टू-एंड शॉपिंग अनुभव है। देवनाथन संगठन के व्यवसाय और राजस्व प्राथमिकताओं को एक साथ लाने पर ध्यान केंद्रित करेंगी और मेटा इंडिया के उपाध्यक्ष डैन निकरी मेटा एपीएसी को रिपोर्ट करेंगे और एपीएसी के टीम का नेतृत्व होंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग