Global Health (Medanta) IPO : ग्लोबल हेल्थ (मेदांता) का आईपीओ खुलते ही एंकर निवेशकों को आकर्षित करने में सफल रहा है। यह आईपीओ अभी तक एंकर निवेशकों से 662 करोड़ रुपये जुटा चुका है। ग्लोबल हेल्थ का आईपीओ अभी तक सिंगापुर सरकार, नोमुरा, एक्सिस म्यूचुअल फंड (एमएफ), एचडीएफसी एमएफ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ, एसबीआई एमएफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, कोटक एमएफ, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी जैसे प्रमुख निवेशकों को आकर्षित करने में सफल रहा है।
निवेश के लिए खुल चुका है आईपीओ
ग्लोबल हेल्थ (मेदांता) का आईपीओ निवेश के लिए 3 नवंबर, 2022 को खुल चुका है। इस आईपीओ में 7 नवंबर, 2022 तक निवेश किया जा सकता है।
जानिए ग्लोबल हेल्थ आईपीओ का डिटेल
आईपीओ तिथि : नवंबर 3-नवंबर 7, 2022
अंकित मूल्य : 2 रुपये प्रति शेयर
प्रासइ बैंड : 319 रुपये से लेकर 336 रुपये
लॉट साइज : 44 शेयर
इश्यू का आकार : 2205.57 करोड़ रुपये
खुदरा निवेशकों के लिए शेयरों की पेशकश : प्रस्ताव के 35 फीसदी से कम नहीं
500 करोड़ रुपये का है आईपीओ
ग्लोबल हेल्थ आईपीओ में 500 करोड़ रुपये तक के फ्रेस शेयर बेचे जा रहे हैं। इसके तहत 5,07,61,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जा रही है। आईपीओ का प्राइस बैंड 319-336 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। प्राइस बैंड के ऊपरी छोर पर कंपनी को आईपीओ के जरिए 2,206 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। इस आईपीओ से मिले पैसे से कपंनी कर्ज का भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी। जियोजित और आशिका रिसर्च सहित कई ब्रोकरेज फर्मों के पास स्टॉक पर खरीद की सलाह दी है।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा