नई दिल्ली, अप्रैल 22। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज या एमसीएक्स दुनिया में छठा सबसे बड़ा और भारत का सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज मार्केट है। एमसीएक्स मुंबई में स्थित है। इसके जरिए आप सोने-चांदी में भी ट्रेड कर सकते हैं। वैसे तो सोने में निवेश के ढेर सारे ऑप्शन हैं। इनमें मोबाइल ऐप के जरिए सोने में निवेश शामिल है। मगर एमसीएक्स आज भी सोने में निवेश के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। एमसीएक्स पर जिस कमोडिटी में सबसे अधिक ट्रेड होता है, वो सोना ही है। यहां आपको सोने में निवेश के कई ऑप्शन मिलेंगे। कुल मिला कर एमसीएक्स आपके लिए सोने में निवेश के जरिए पैसा बनाने का बढ़िया तरीका हो सकता है। आइए जानते हैं कि यहां कैसे निवेश करें।
वे निवेशक जो एमसीएक्स पर पहली बार सोने में ट्रेड करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले ब्रोकरिंग फर्म की मदद लेनी चाहिए। एमसीएक्स में शुरुआत करने का सबसे अच्छा तरीका है ब्रोकरिंग फर्म है। सबसे पहले किसी अच्छी ब्रोकिंग फर्म का चुनाव करें, जो एमसीएक्स पर रजिस्टर्ड है। ये ब्रोकिंग फर्म एमसीएक्स पर ट्रेडिंग शुरू करने में आपकी मदद कर सकता है।
आपको सोने में ट्रेडिंग करने के लिए खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आपको एक ऐप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा। यह फॉर्म संबंधित डिटेल के साथ भरें और जरूरी दस्तावेज इसके साथ अटैच करें। इस फॉर्म को जमा करने पर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
हर कमोडिटी के लिए एक न्यूनतम निवेश राशि होती है। ट्रेडिंग शुरू करने के लिए आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप न्यूनतम राशि जमा करें। सोने के लिए न्यूनतम राशि लगभग 5,००० रुपये है। ये राशि कमोडिटी की वैल्यू पर आधारित होती है।
ध्यान रहे कि जब तक ब्रोकर को पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाता, तब तक आप कोई ट्रेड नहीं कर सकते है। यह पैसा डीडी, चेक या नेट बैंकिंग द्वारा ट्रांसफर किया जा सकता है। एक बार ऐसा करने के बाद आप अपने खाते में लॉग इन कर सकते हैं और ट्रेडिंग कर सकते हैं।
आपको पास एमसीएक्स में ट्रेड शुरू करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। इनमें पैन, एडरेस प्रूफ (वोटर आईडी, डीएल, पासपोर्ट, आदि), पासपोर्ट साइज फोटो
और बैंक अकाउंट डिटेल शामिल हैं।
एमसीएक्स पर सोने की कीमतें बाजार स्तर की हाजिर कीमतों से कम होती हैं। एमसीएक्स कमोडिटीज की ट्रेडिंग के लिए एक लाभदायक और मुनाफा कमाने का प्लेटफॉर्म ऑफर करता है। यहां कम से कम 1 ग्राम सोना भी खरीदा जा सकता है, वहीं 8 ग्राम रिडीम करके आपको सोना फिजिकल फॉर्म में भी मिल सकता है। यहां आप मोबाइल से ही ट्रेड कर सकते हैं। एक और बात कि एमसीएक्स हाजिर भाव, मार्केट ट्रेंड और आसान खरीदारी के लिए अलावा लाइव प्राइस ब्रॉडकास्ट भी उपलब्ध करता है।
ब्रोकर रजिस्ट्रेशन चार्ज लेते हैं, जो ज्यादा नहीं होता। ब्रोकर के माध्यम से की जाने वाली लेन-देन पर ब्रोकरेज ली जाती है, जो लेनदेन वैल्यू की 0.1 से 0.25 फीसदी होती है। गोल्ड में विभिन्न बुलियन फॉर्म्स में कारोबार किया जा सकता है, जिसमें गोल्ड गिनी, गोल्ड पेटल और गोल्ड एम शामिल हैं। एमसीएक्स में ट्रेडिंग में जोखिम भी शामिल है। आप रोजाना गोल्ड के दाम हमारी वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए दिए गए लिंक (https://www.goodreturns.in/gold-rates/) पर जाएं।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका