McDonald's : लंदन के एक मैकडॉनल्ड्स आउटलेट्स पर खराब गुणवत्ता के भोजन सामग्री को परोसने के जुर्म में करीब 5 करोड़ रु का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्यवाही तब हुई जब चीज बर्गर खाने वाले कस्टमर्स को उनके बर्गर के भीतर चूहे का मल मिला।
वाल्थम फॉरेस्ट काउंसिल के मुताबिक, जब ग्राहक ने आधार ही बर्गर खाया था। तब ग्राहक को चूहे का मल दिखा। यह शिकायत वर्ष 2021 में दर्ज कराई गई थी। जब पर्यावरण स्वास्थ अधिकारियों ने जब रेस्टोरेंट का दौरा किया। जब उन अधिकारियों को यह चूहों की भरमार दिखी।
अधिकारियों ने परिसर में ऐसी स्थिति देखी जो ग्राहकों के स्वास्थ के लिए काफी नुकसानदायक थी। अधिकारियों के निष्कर्ष में पूरे परिसर में चूहे के सड़ने और कई चूहे के मल मिले थे।
निरीक्षण के दौरान रसोई के कई सारे जहां पर धूल और गंदगी और चिकनी जगह मिली। जिसको उजागर किया गया था।
वॉल्थम फॉरेस्ट काउंसिल के पर्यावरणीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने भोजनालय में आउट ऑफ कंट्रोल संक्रमण का पता लगाया था। जो सार्वजनिक स्वास्थ के लिए एक जोखिम था।
इसका निरीक्षण किया गया। इसके बाद रेस्ट्रोरेंट को 10 दिनों के भीतर बंद कर दिया था। परिषद के द्वारा स्वास्थ की स्थिति को मंजूरी देने के बाद ही फिर से खोला गया।
वाल्थम फॉरेस्ट काउंसिल की तरफ से रेस्टोरेंट की एक तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि फास्ट फूड चेन में लगभग 5 करोड़ रु का जुर्माना लगाया गया है।
वाल्थम फॉरेस्ट परिषद के सामुदायिक सुरक्षा के कैबिनेट सदस्य की तरफ से एक प्रेस नोट में कहा गया है कि हम इस मामले में जांच के लिए परिषद को रिपोर्ट करने के लिए कस्टमर्स की त्वरित सोच के लिए बहुत आभारी है।
उनकी तरफ से आगे कहा गया है कि मैकडॉनल्ड्स फास्ट फूड के सेक्टर में एक बड़ी और अनुभवी फूड बिजनेस ऑपरेटर है। इस वजह से लैंड स्टोन स्टोर में प्रस्तुत रिस्क जरूरी था।
यह बात की सहारना की गई है कि मैकडॉनल्ड्स ने पहले अवसर में दोषी माना और अपने गलत कार्य को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि हालांकि एक परिषद के रूप में हम खाद्य की सुरक्षा को गंभीरता से लेते है और शिकायतों का पालन करने में जरा सा भी संकोच नहीं करेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग