Mazagon Dock Stock: शेयर बाजार में नतीजों का सीजन चल रहा है। शिपबिल्डिंग और एलाइड सर्विस कंपवी माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने गुरुवार को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट घट गया है। नतीजे जारी होने के बाद आज शुक्रवार को कंपनी के शेयर्स में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
कंपनी का नेट प्रॉफिट लुढ़का
फाइनेंशियल ईयर 2025 के चौथी तिमाही में माझगांव डॉक का नेट प्रॉफिट 51% कम हो गया है। 663 करोड़ रुपये से कम होकर नेट प्रॉफिट 325 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का रिवेन्यू इस तिमाही में 2.3% बढ़ा है। कंपनी का रिवेन्यू 3,174.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,103.6 करोड़ रुपये पर आ गया है। EBITDA में 83% की गिरावट आई है। कंपनी का EBITDA 524 करोड़ रुपये से कम होकर 90 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा EBITDA मार्जिन 16.9% से गिरकर 2.8% हुआ है।
कंपनी के शेयर्स फिसले (Mazgaon dockyard share price)
कंपनी के फाइनेंशियल ईयर 2025 के चौथी तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है। कंपनी के शेयर्स बीएसआई पर सुबह 9:16 पर 5.03% लुढ़कर 3560.60 रुपये पर ट्रेड कर रहे है। कंपनी का शेयर प्राइस गुरुवार को 3749.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स शेयर ने इतना दिया है रिटर्न
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर ने 1 महीने में 16.74% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है और एक साल में 123.29 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 2 साल के दौरान कंपनी के शेयर्स ने 868.36% रिटर्न दिया है। इसके अलावा कंपनी का 3 साल का रिटर्न 2497.37% रहा है।
कंपनी पर एनालिस्ट्स की राय
ब्लूमबर्ग डेटा के अनुसार, मझगांव डॉक को कवर करने वाले छह एनालिस्ट्स में से चार ने 'Buy' और एक एनालिस्ट ने 'Hold', और एक ने 'Sell' की रेटिंग दी है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट