नई दिल्ली। ऐसा नहीं है कि सारे बॉस वैसे ही होते हैं, जैसा कि हम लोग इनके बारे में धारणा बना लेते हैं। बहुत सी कंपनियां और बॉस ऐसे भी होते हैं, जो अपने कर्मचारियों के हित में सोचते हैं। ऐसी ही एक कंपनी है द हट ग्रुप। इसके बॉस ने अपने कर्मचारियों को कंपनी का फायदा इस तरह बांटा कि सभी कर्मचारी करोड़पति हैं। इसमें ड्राइवर से लेकर चपरासी तक शामिल हैं। आइय जानते हैं कि इस कंपनी के बारे में और उसके बॉस के बारे में।
ब्रिटेन में एक ऐसे ही बिजनेसमैन हैं मैथ्यू मोल्डिंग। इन्होंने अपनी कंपनी के प्रॉफिट शेयर्स को कर्मचारियों में बांट दिया है। उनके इस फैसले से कंपनी के बहुत सारे कर्मचारी करोड़पति हो गए हैं, इसमें ड्राइवर से और चपरासी के साथ उनका पर्सनल स्टॉफ भी शामिल है।
द हट ग्रुप ने अपने कर्मचारियों को प्राफिट शेयर्स देकर करोड़पति बनया है। यह एक ब्रिटिश कंपनी है। इस मालिक के मालिक मैथ्यू मोल्डिंग हैं। मैथ्यू मोल्डिंग ने अपनी कंपनी के फायदे में से 8183 करोड़ रुपये के शेयर अपने कर्मचारियों को दिए हैं। कंपनी ने कर्मचारियों के लिए एक बाय बैक स्कीम चलाई थी। इसमें मैथ्यू मोल्डिंग ने सभी कर्मचारियों को शाामिल होने का मौका दिया था।
मैथ्यू मोल्डिंग के इस फैसले का फायदा कंपनी के ड्राइवर के लेकर असिस्टेंट तक को मिला है। मैथ्यू की पर्सनल असिस्टेंट के अनुसार उसको इतना पैसा मिला है कि वह 36 साल की उम्र में रिटायर हो सकती हैं। कंपन के मालिक मैथ्यू मोल्डिंग के अनुसार हर कोई व्यापार के बारे में कुछ न कुछ राय दे रहा था। समय कठिन जरूर था, लेकिन हमें भरोसा था कि कंपनी का शेयर ऊपर जाएगा। और अब जब कंपनी को फायदा हो रहा है, तो उसे कर्मचारियों में बांट दिया गया है।
द हट ग्रुप ब्रिटेन की एक ई-कॉमर्स का कारोबार करने वाली कंपनी है। जिम के शौकीन 48 साल के मैथ्यू मोल्डिंग अपनी शानदार पार्टियों, अपने प्रोटीन शेक्स और अपने ब्रांड्स के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए आमतौर पर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने 2004 में जौन गैलमोर के साथ द हट ग्रुप की स्थापना की थी। द हट ग्रुप दुनियाभर के 164 देशों में कारोबार करता है। इस साल सितंबर में मैथ्यू मोल्डिंग ने फोर्ब्स के अरबपतियों की सूची में पहली बार जगह बनाई है।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!