Maruti Suzuki ने चालू वित्तीय वर्ष के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा वार्षिक आधार पर 80 फीसदी बढ़कर 3 हजार 716 करोड़ रु हो गया है। यह एक वर्ष पहले की तिमाही में 2 हजार 61 करोड़ रु था। सितंबर तिमाही के दौरान परिचालन से राजस्व 24 फीसदी बढ़ा हैं और 37 हजार 62 करोड़ रुपये हो गया।
मारुति की तरफ से कहा गया है कि इस तिमाही में उसने अब तक की सबसे अधिक तिमाही बिक्री मात्रा, नेट बिक्री और नेट लाभ दर्ज किया है।
कंपनी ने तिमाही के दौरान 5 लाख 52 हजार वाहन बेचे या सलाना आधार पर 7 फीसदी अधिक है। इसमें घरेलू बिक्री 4 लाख 82 हजार यूनिट और निर्यात 69,324 कारें थीं। पिछले साल की समान अवधि में कुल 5 लाख 17 हजार इकाइयों की बिक्री हुई थी।
हाल ही में मारुति सुजुकी ने एसयूवी पर काफी ध्यान केंद्रित कर रही है, उसने इस सेगमेंट में 23.3 फीसदी की मार्केट हिस्सेदारी हासिल की है।
दूसरी तिमाही के लिए एबिटडा 4 हजार 784 करोड़ रु रहा। जिसने पोल अनुमान ( 4 हजार 113 करोड़ रु को भी बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया समीक्षाधीन अवधि के दौरान परिचालन एबिट वार्षिक आधार पर 95 फीसदी बढ़कर 3 हजार 990 करोड़ रु हो गया। मार्जिन की बात करें तो दूसरी तिमाही में मार्जिन 12.9 फीसदी रहा।
कंपनी ने एच1एफवाई24 में 66 हजार 380 करोड़ रु की नेट सेल दर्ज की, जो वर्ष पहले 53 हजार 830 करोड़ रु थी, 24 फीसदी के इजाफे को दर्शाता है। बिक्री पहली छमाही में बिक्री की मात्रा 7 फीसदी बढ़कर 10.5 लाख यूनिट हो गई।
आज यानी शुक्रवार 27 अक्टूबर 2023 को कंपनी का शेयर बीएसई पर करीब 1.21 फीसदी के इजाफे के साथ 10 हजार 552.90 रु के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें: Post Office MIS: रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसे की टेंशन, ऐसे होगी कमाई
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें