Maruti Suzuki ने अपने कस्टमर्स को बड़ा तोहफा दिया है. भारत की जानी-मानी कंपनी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Maruti Suzuki चार व्हीलर के लिए प्रसिद्ध है. भारत में लाखों लोग Maruti Suzuki की गाड़ियां चालते हैं. खबर है कि Maruti Suzuki अपने प्रसिद्ध गाड़ी Jimny और Fronx में भारी छूट का ऐलान किया है.
अगर आप चार व्हीलर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. Maruti Suzuki अपने कस्टमर्स को भारी डिस्काउंट दे रहा हैं. देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Maruti Suzuki चार व्हीलर गाड़ी में डिस्काउंट ऑफर लाई है. अब आपको Maruti Suzuki की गाड़ियों में लाखों में डिस्काउंट मिल सकता है. Maruti Suzuki की जानी-मानी गाड़ियां Jimny और Fronx पर भारी छूट दी जा रही हैं.
लाखों में मिल रहा है डिस्काउंट
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक Jimny के टॉप मॉडल पर कस्टमर्स को 1.8 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा कस्टमर्स को मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस (MSSF) के तहत 1.8 लाख रुपये का डिस्काउंट भी मिल सकता है.
वहीं एसयूवी के जेटा ट्रिम पर एमएसएसएफ स्कीम ऑफर से कस्टमर्स को 2.75 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाता है.
फिलहाल 5-डोर वाली जिम्नी 12.74 लाख रुपये से 14.95 लाख रुपये तक की कीमतों में अवेलेबल है. यह कीमत बिना किसी डिस्काउंट के है. Jimny का एसयूवी में मिलने वाला डिस्काउंट और बेनिफिट अलग-्अलग शहरों में अलग अलग तय किया गया है.
इसके अलावा Fronx की बात करें तो इसमें भी Jimny की तरह भारी डिस्काउंट मिल रहा है. एसयूवी के टर्बो-पेट्रोल ट्रिम्स के तहत 32,500 रुपए का कैश डिस्काउंट और 85,500 रुपए तक का बेनिफिट मिल सकते हैं.
शोरूम में Fronx बिना किसी डिस्काउंट के 7.51 लाख रुपये से लेकर 13.4 रुपये तक की कीमत में बिक रहा है. वहीं सीएनजी मॉडल पर 10,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें