Maruti Suzuki ने अपनी नई लाइफस्टाइल एसयूवी मारुति जिम्नी को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। बीते ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी जिम्नी को पहली बार देश के सामने पेश किया गया था। आज से मारुति सुजुकी जिम्नी की डिलीवरी भी शुरू हो चुकी हैं।

Advertisement

मारुति सुजुकी जिम्नी की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई थी। इंडियन मार्केट में मारुति सुजुकी ने 12 लाख 74 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर ऑल-न्यू जिम्नी ऑफ-रोडर लॉन्च किया है। वहीं, अगर हम जिम्नी के टॉप वैरिएंट की बात करें, तो फिर जिम्नी का टॉप वैरिएंट 15 लाख 5 हजार रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है।

Advertisement

इसको मैनुअल और ऑटो गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ जेटा और अल्फा नामक दो ग्रेड में पेश किया गया है। इसकी मेन राइवल महिंद्रा थार एसयूवी है। इतना ही नहीं, इसके अलावा, मारुति सुजुकी जिम्नी को 4डब्लूडी मार्केट में फोर्स गुरखा से भी कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि,इंटरनेशनल मार्केट में जिम्नी काफी वर्ष से मौजूद है।

अगर हम मारुति सुजुकी जिम्नी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसको भारतीय मार्केट में 4 व्हील ड्राइव और 5 डोर वर्जन में लाया गया है।

Advertisement

मारुति सुजुकी जिम्नी में 1.5-लीटर के - सीरीज नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6 हजार आरपीएम पर 104 बीएसपी का पावर और 4 हजार आरपीएम पर 134 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। एसयूवी में 4 सिलिंडर के15बी इंजन मिलता है।

मारुति सुजुकी जिम्नी में ऑलग्रिप 4X4 सिस्टम के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन अवेलेबल है और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शानदार ऑफ-रोड परफॉर्मेंस के लिए अवेलेबल है।

Advertisement

12 जनवरी को ऑटो एक्सपो-2023 के दौरान मारुति ने मारुति सुजुकी जिम्नी को पहली बार भारतीय बाजार में 7 कलर्स और अल्फा-जीटा 2 वैरिएंट्स के साथ पेश किया था। इसकी डिलीवरी लॉन्चिंग के साथ ही शुरू कर दी गई हैं। कार को ग्लोबल बाजार में थ्री-डोर वर्जन में बेचा जाता है।

मारुति सुजुकी जिम्नी को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि जिम्नी को कंपनी महिंद्रा थार के मुकाबले कम प्राइस में पेश करेगी। मगर ये महिंद्रा थार के एंट्री लेवल रियर व्हील ड्राइव के मुकाबले लगभग 2 लाख 20 हजार रु तक महंगी है, जिसकी कीमत 10 लाख 54 हजार रुपये से शुरू होती है। वहीं, अगर हम थार के फोर व्हील ड्राइव वेरिएंट की कीमत की बात करें तो फिर इसकी कीमत 13 लाख 87 हजार रु से शुरू होती हैं।

Maruti Suzuki Car खरीदने पर दे रही है Best Offers, जानें क्या हैं | Good Returns
Advertisement