नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुज़ुकी लोगों के बीच खास लोकप्रिय है। ऐसे में वह अपने ग्राहकों के लिए आए दिन नए-नए ऑफर लेकर आती है। आपको बता दें कि मारुति सुजुकी फेस्टिव सीजन के लिए एक नया ऑफर लेकर आई है। जिसके तहत आप किसी भी कंपनी की पुरानी कार के बदले ले नई चमचमाती गाड़ी ले सकते है। तो अगर आपका भी प्लान है कार खरीदने का तो बहुत अच्छा समय है। आप इस फेस्टिवल सीजन में अपनी पुरानी कार को बेचकर नई गाड़ी घर घर ला सकते हैं।
जी हां मारुति सुजुकी के एक्सचेंज ऑफर के जरिए आप कार खरीद सकते है। बता दें कि अगर आपके पास किसी भी कंपनी की कोई भी गाड़ी हो, आप उसके जरिए मारुति सुजुकी के एक्सचेंज ऑफर का फायदा ले सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक किसी भी कंपनी की और कितनी भी पुरानी कार को आप नई गाड़ी के बदले एक्सचेंज करा सकते हैं और वह कीमत नई कार में एडजस्ट की जाएगी। दरअसल इससे आपको अपनी पुरानी कार को सेल करने के लिए परेशान नहीं होना होगा। यही नहीं पुरानी कार को बेचने से जुड़े दस्तावेजों के सारे काम भी कंपनी कराएगी। आप अपनी पुरानी कार का वैल्यूशन मारुति सुजुकी के किसी भी शोरूम पर जाकर करा सकते हैं। मारुति सुजुकी की ओर से कारों की कीमत का आकलन डिजिटली किया जाएगा। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर के अलावा भी मौके पर मिलने वाले किसी भी ऑफर, डिस्काउंट या बेनेफिट का आप फायदा उठा सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर बता दें कि मारुति सुजुकी की ओर से दिवाली ऑफर के तहत कई कारों पर 55,000 रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है। खासतौर पर स्विफ्ट डिजायर और S-Cross कारों पर यह ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा सिलेरियो पर कंपनी 53,000 रुपये का ऑ++++फर दे रही है। इसके अलावा आप Ignis और सियाज से भी 50,000 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं।
इतना ही नहीं मारुति की बीते 16 सालों से नंबर वन कार बनी ऑल्टो पर भी कुल 41,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें कन्ज्यूमर ऑफर 18,000 रुपये का है, जबकि एक्सचेंज बोनस के तौर पर भी 15,000 रुपये की छूट मिल रही है। आप ऑल्टो की खरीद पर 5,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट, 3,000 रुपये का अडिशनल डिस्काउंट मिल रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग