Maruti Suzuki Price Hike: ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने लाखों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. ऑटो कंपनी ने 1 फरवरी, 2025 से अपने गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इसके तहत कीमतों में 1,500 रुपए से लेकर 32,500 रुपए तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है.
मारुति सुजुकी इंडिया ने प्राइस हाइक की वजह इनपुट और ऑपरेटिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी को हवाला दिया है. कंपनी ने कहा कि इस बोझ का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने के लिए मजबूर होना पड़ा है.
मारुति की ये गाड़िया होंगी महंगी
मारुति सुजुकी इंडिया ने बाजार को दी जानकारी में सभी मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी दी. इसमें सबसे ज़्यादा 32,500 रुपए की कीमत बढ़ोतरी सेलेरियो मॉडल की हुई है. इस बीच सियाज़ और जिम्नी मॉडल में 1,500 रुपए तक की मामूली बढ़ोतरी होगी. वहीं, ऑल्टो K10 की कीमत 19500 रुपए और ब्रेज़ा 20,000 रुपए तक महंगा हो जाएगी.
मारुति की कारें होंगी महंगी
कार मॉडल बढ़त
ऑल्टो के10 19,500 रुपए
एस-प्रेसो 5,000 रुपए
वैगन आर 13,000 रुपए
स्विफ्ट 5,000 रुपए
डिजायर 10,500 रुपए
ब्रेज़ा 20,000 रुपए
अर्टिगा 15,000 रुपए
ईको 12,000 रुपए
सुपर कैरी 10,000 रुपए
इग्निस 6,000 रुपए
बलेनो 9,000 रुपए
एक्सएल6 10,000 रुपए
फ्रोंक्स 5,500 रुपए
इनविक्टो 30,000 रुपए
ग्रैंड विटारा 25,000 रुपए
दिसंबर में कंपनी ने जमकर बेची कारें
मारुति सुजुकी इंडिया ने दिसंबर 2024 में जबरदस्त बिक्री की. इस दौरान कंपनी ने कुल 1,78,248 यूनिट्स की बिक्री की. यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 30% ज्यादा है.
मारुति सुजुकी का बिक्री प्रदर्शन
दिसंबर की बिक्री के आंकड़ों में 1,32,523 इकाइयों की घरेलू बिक्री शामिल थी. इसके अलावा मारुति सुजुकी ने लगभग 37,419 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया और अन्य ओईएम को लगभग 8,306 यूनिट्स का एक और बैच बेचा. जबकि भारतीय ऑटोमोटिव सेक्टर में त्यौहारी मौसम के अलावा आमतौर पर मंदी का दौर देखने को मिलता है, मारुति सुजुकी के हालिया बिक्री डेटा पॉजिटिव रहा,
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग