नई दिल्ली: नवरात्रि के मौके पर कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। फेस्टिव सीजन पर ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट देने में व्यस्त हैं। यहां हम आपको मारुति सुजुकी के ऑफर्स के बारे में बताएंगे। नवरात्र में मारुति सुजुकी ने भी अपनी चुनिंदा सीएनजी कारों पर आकर्षक ऑफर्स दिए है। नयी कार खरीदने पर कीमत में छूट के अलावा एक्सचेंज बोनस, आसान और जैसी बेनिफिट्स भी कंपनियां ऑफर कर रही हैं। CNG पंप खोलने का मौका दे रही है ये कंपनी, हर महीने होगी मोटी कमाई जानिए कैसे करें आवेदन
बढ़ी सीएनजी कारों की डिमांड
मारुति कि ओर से पेश कि गई ऑफर में आल्टों, वैगनआर, एस प्रेसो और ईको के सीएनजी वर्जन शामिल है। मारुति अपनी इन सीएनजी कारों पर 35000 हजार रुपये तक की बचत करने का मौका इस नवरात्र में आपको दे रही है। मालूम हो मारुति ने सीएनजी कारों पर अपना फोकस बढ़ाया है क्योंकि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच सीएनजी कारों की डिमांड काफी बढ़ी है।
मारुति सुजुकी नवरात्र डिस्काउंट में ऑल्टो पर 35000 तक की बचत होगा। ऑल्टो को 6 वेरिएंट में बाजार में लॉन्च किया है। इसके सभी वेरिएंट में आपको सीएनजी का ऑप्शन मिलेगा। वहीं इसके बूट स्पेस की बात की जाए तो आपको इसमें 177 लीटर का स्पेस मिलेगा। मारुति सुजुकी ने इस कार में 0.8 लीटर का इंजन दिया है। जो 48 ps की पावर और 69Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसके बेस वेरिएंट की कीमत 2 लाख 88 हजार रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 4 लाख 9 हजार रुपये है।
मारुति सुजुकी वैगनआर पर 31000 तक की बचत कर सकते है। ये हैचबैक कार वैगनआर कंपनी फिटेड सीएनजी किट के साथ मार्केट में आती है। कंपनी ने अपने इस मॉडल में 1.0 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि 58hp की पावर और 78Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये कार आपको 32.52 किमी प्रति किलोग्राम की माइलेज देती है और इस कार की कीमत 5.29 लाख रुपये से लेकर 5.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
मारुति सुजुकी की मिनी एसयूवी कार एस प्रेसो भी कंपनी फिटेड सीएनजी किट के साथ मार्केट में आती है। नवरात्र ऑफर में 32000 तक की बचत कर सकते है। कंपनी इसके सीएनजी वेरिएंट में 1.0 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि 67hp की पावर और 90Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और ये इंजन भी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के आता है। कंपनी के अनुसार ये कार 31.2 किमी प्रति किलोग्राम कि माइलेज देती है। इस मिनी एसयूवी की कीमत 4.83 लाख रुपये से लेकर 5.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
मारुति ईको पर नवरात्र ऑफर के तहत 28000 तक की बचत की जा सकती है। इस बीएस-6 वर्जन 12 वैरिएंट्स में आती है। इसमें 5-सीटर, 7 सीटर, कार्गो और एंबुलेंस में प्रयोग होने वाली कारें शामिल हैं। वैन अपने सेगमेंट की गाड़ियों में काफी बेहतरीन है क्योंकि इसमें ड्राइवर एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ड्राइवर और उसके साथ वाली सीट के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर व हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम है। इसमें 1.2 लीटर का चार सिलिंडर वाला इंजन है जो कि 6 हज़ार आरपीएम पर 73 बीएचपी और 3 हज़ार आपीएम पर 101 एनएम का टार्क जेनरेट करता है।
अगर आप मारुति सुजुकी की सेलेरियो और एर्टिगा की सीएनजी कार लेना चाहते है तो बता दें कि इन कारों पर फिलहाल ऑफर नहीं है।
मारुति सुजुकी सेलेरियो में आपको सीएनजी ऑप्शन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। यह कार सीएनजी के साथ 31.79km का माइलेज देती है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत 4 लाख 46 हजार रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 5 लाख 73 हजार रुपये है।
एर्टिगा सीएनजी के इंजन की बात की जाए तो इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि पेट्रोल पर 103.26PS की पावर देता है, जब कि सीएनजी मोड पर ये इंजन 91PS की पावर देगा। अर्टिगा का सीएनजी मॉडल अभी फाइव-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन पर ही अवलेबल है। अर्टिगा सीएनजी का माइलेज जबरदस्त है। बता दें कि कंपनी का दावा है कि ये कार एक किलोग्राम सीएनजी में 26.20 किलोमीटर चलेगी। इसके साथ ही इसके सीएनजी टैंक की कैपेसिटी 60 लीटर्स है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान