नयी दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने ही कारों के दाम बढ़ाने की बात कही थी। अब कंपनी ने बताया है कि इसने कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। पिछले महीने कंपनी की तरफ से ये नहीं बताया गया था कि कौन सी कार कितनी महंगी होगी।
सीएनबीसी-टीवी 18 की रिपोर्ट के अनुसार मारुति ने अपनी कारों की कीमतों में 34,000 रुपये तक का इजाफा किया है। कीमतों में ये बढ़ोतरी आज से लागू हो गयी है। मारुति ने कहा है कि गाड़ियों की बढ़ती लागत के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की है। दिसंबर में मारुति सुजुकी की में साल दर साल आधार पर 20.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। दिसंबर 2019 में 1,33,296 यूनिट्स के मुकाबले दिसंबर 2020 में 1,60,226 यूनिट्स बेची थीं।
दिसंबर में मारुति की घरेलू बिक्री 17.8 प्रतिशत बढ़कर 1,46,480 इकाई रही थी। दिसंबर 2019 में कंपनी ने घरेलू स्तर पर 1,24,375 गाड़ियां बेची थीं। इसकी छोटी कारों की सेल्स 23,883 यूनिट्स से 4.4 फीसदी बढ़ कर 24,927 यूनिट्स रही थी। वहीं अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देखें तो कंपनी की सेल्स साल दर साल आधार पर 13.4 फीसदी बढ़ कर 4,95,897 यूनिट्स रही।
मारुति ने अपनी कारों पर जनवरी डिस्काउंट का भी ऐलान किया है। ऑल्टो पर 30000 रु और सिलेरियो पर 40000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है। इसी तरह ईको पर 30000 रु के ऑफर मिल रहे हैं। बता दें कि इन तीनों ही कारों पर 4-4 हजार रु के कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहे हैं। इसके अलावा एस-प्रेसो 44000 रु, वैगनआर 27000 रु, स्विफ्ट पर 34000 रु, पुरानी डिजायर पर 49000 रु, नयी डिजायर पर 32,000 रु, ब्रेजा पर 34000, अर्टिगा पर 4000 रु, टूर वी पर 45000 रु, टूर एच2 पर 55000 रु, टूर एस पर 50000 रु और टूर एम पर 40000 रु बचाने का मौका है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट