Maruti Diwali Offer : त्योहारी सीजन के साथ ही हर तरह की खरीदारी पर कई आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट मिल रहे हैं। कार निर्माता भी इनमें शामिल नहीं हैं। उदाहरण के लिए मारुति को लें, जिसने अपने कई एरिना मॉडल पर छूट का ऐलान किया है। इनमें से सबसे अधिक छूट न्यू सेलेरियो और एस प्रेसो पर मिल रही है। वैगन आर एकमात्र सीएनजी कार है, जिस पर मारुति अपने दिवाली ऑफर के तहत छूट दे रही है। वहीं ब्रेज़ा और अर्टिगा पर कोई ऑफर नहीं है। आगे जानते हैं कि किस कार पर कितनी छूट मिल रही है।
सेलेरियो की कीमत 5.25 लाख रुपये से 7 लाख रुपये के बीच है। इस कार पर अधिकतम 54000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार के एमटी (एल) वेरिएंट पर 39000 रु की छूट मिल रही है। वहीं एमटी (वी,जे,जे+) वेरिएंट पर 54000 रु और इसके एएमटी वेरिएंट पर 39000 रु की छूट मिल रही है। इस पर मिल रहे ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
सेलेरियो की कीमत 4.25 लाख रुपये से 5.99 लाख रुपये के बीच है। इस कार पर भी अधिकतम 54000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार के एमटी (एसटीडी, एलएक्सआई) वेरिएंट पर 44000 रु की छूट मिल रही है। वहीं एमटी (वीएक्स, वीएक्सआई+) वेरिएंट पर 54000 रु और इसके एएमटी वेरिएंट पर 44000 रु की छूट मिल रही है। इस पर मिल रहे ऑफर में भी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.83 लाख रुपये के बीच है। इस कार पर अधिकतम 39000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार के एमटी वेरिएंट पर 39000 रु की छूट मिल रही है। वहीं एएमटी वेरिएंट पर 29000 रु की छूट मिल रही है। ऑल्टो 800 की कीमत 3.39 लाख रुपये से 5.03 लाख रुपये के बीच है। इस कार पर अधिकतम 34000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार के एसटीडी वेरिएंट पर 9000 रु की छूट मिल रही है। वहीं अन्य वेरिएंट पर 34000 रु की छूट मिल रही है।
स्विफ्ट की कीमत 5.52 लाख रुपये से 8.82 लाख रुपये के बीच है। इस कार पर अधिकतम 40000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार के सारे एमटी वेरिएंट पर 35000 रु की छूट मिल रही है। वहीं सारे एएमटी वेरिएंट पर 40000 रु की छूट मिल रही है। इसके स्पेशल एडिशन पर 20 हजार रु का डिस्काउंट मिल रहा है। वैगनआर की कीमत 5.48 लाख रुपये से 7.40 लाख रुपये के बीच है। इस कार पर अधिकतम 40000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है।
डिजायर की कीमत 6.24 लाख रुपये से 9.18 लाख रुपये के बीच है। इस कार पर अधिकतम 30000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार के सारे एमटी वेरिएंट पर 10000 रु की छूट मिल रही है। वहीं सारे एएमटी वेरिएंट पर 30000 रु की छूट मिल रही है। ईको की कीमत 4.63 लाख रुपये से 5.94 लाख रुपये के बीच है। इस कार पर 23000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान