नयी दिल्ली। नई कार खरीदने से पहले जिस चीज पर आप सबसे अधिक ध्यान देंगे वो है उसकी कीमत। इसके लिए कोई भी अपना बजट देखेगा और कम से कम पैसों से बेहतर फीचर्स वाली कार खरीदने की कोशिश करेगा। आम तौर पर अच्छी कार की शुरुआत 4-5 लाख रुपये की रेंज में शुरू होती है। मगर दो ऐसे भी मॉडल हैं जिनकी शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये से भी कम है। इनमें एक मॉडल देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी है, जबकि दूसरा क्विड का। 3 लाख रुपये से कम की कीमत में कार खरीदने का प्लान बनाने वालों के लिए ये दोनों ही शानदार मॉडल और बेस्ट ऑप्शन हैं। यहां हम आपको उन दोनों मॉडलों की कीमत और फीचर्स में जानकारी देंगे।
मारुति सुजुकी की 3 लाख रुपये से कम कीमत वाली कार है ऑल्टो। मारुति सुजुकी ऑल्टो की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये है। वहीं क्विड की शानदार कार रेनॉल्ट की कीमत 2.92 लाख रु से शुरू होती है। आइये जानते हैं इन दोनों कारों के फीचर्स।
कार मॉडल चुनते समय माइलेज को ध्यान में रखना जरूरी है। इससे आपके सफर की लागत यानी ईंधन पर आने वाला खर्च तय होता है। जहां तक मारुति ऑल्टो की माइलेज का सवाल है तो इसके पेट्रोल वर्जन में आपको 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी वर्जन में 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम की माइलेज मिलती है। वहीं रेनॉल्ट क्विड में आपको 22.3 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिलती है।
मारुति ऑल्टो में 0.8 लीटर पेट्रोल दिया गया है। वहीं रेनॉल्ट क्विड में आपको 0.8 लीटर और 1.0 लीटर के पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। ऑल्टो का इंजन 47 एचपी की पावर और 69 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। जबकि इसके मुकाबले क्विड का 0.8 लीटर इंजन 53 एचपी की पावर और 72 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यहां आप खुद तुलना कर सकते हैं कि किस कार इंजन अधिक दमदार है।
ऑल्टो और क्विड के कुछ खास फीचर्स पर नजर डालें तो दोनों ही में एसी, फ्रंट पावर विडो, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा ऑल्टो में 7 इंच और क्विड में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद है। ऑल्टो में में 796 सीसी का इंजन लगा है। वहीं बीएस-6 फेसलिफ्ट वाली रेनॉल्ट में 28 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। 5-सीटर कार में ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। रेनॉल्ट क्विड में स्मार्ट कंट्रोल एफिशिएंसी इंजन तकनीक है, जो इसके प्रदर्शन और फ्यूल एफिशिएंसी को बेहतर बनाती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान