नयी दिल्ली। मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। मारुति के जो मॉडल सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं उनमें ऑल्टो भी शामिल है। ऑल्टो एक दमदार और शानदार लुक वाली कार है। मारुति की 22.05 से लेकर 31.59 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। कार में 796 सीसी का इंजन दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कार की शुरुआती कीमत ही 2.95 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप मॉडल का दाम 6 लाख रुपये है। पर ये कार आपको बेहद कम दाम में मिल सकती है। जी हां आपको ये कार सिर्फ 60000 रु में मिल सकती है। आइए जानते हैं कैसे।
मारुति ऑल्टो का मॉडल आपको 60000 रु में मिल सकता है वो सैकंड हैंड है। अच्छी कंडीशन में ऑल्टो का सैकंड हैंड बेहद किफायती दामों पर मिल रहा है। बता दें कि सैकंड हैंड (Used Car) खरीदने वालों के लिए ये एक अच्छा मौका है। क्योंकि ये कार इस समय बाइक की कीमत पर उपलब्ध है। बता दें कि ट्रूवैल्यू मारुति सुजुकी का सेकंड हैंड कार प्लेटफार्म है, जहां आपको अच्छी कंडीशन में मारुति की सैकंड हैंड कार मिल जाएंगी। इनकी कीमत भी बहुत कम होती है। जैसे इस समय ऑल्टो सिर्फ 60000 रु में उपलब्ध है।
आप किसी भी प्लेटफॉर्म से सैकंड हैंड कार खरीदें उसमें पेपरवर्क प्रोसेस मुश्किल हो सकता है। मगर ट्रूवैल्यू पर आपको कार खरीदने में बेहद आसान पेपरवर्क प्रोसेस पूरी करनी होती है। ट्रूवैल्यू पर मौजूद सभी कारें, जो सेल्स के लिए उपलब्ध होती उनमें पेपरवर्क का झंझट कम और प्रोसेस बहुत आसान है। अगर आपकी योजना सैकंड हैंड कार खरीदने की है तो आप एक बार इस प्लेटफॉर्म पर ट्राई कर सकते हैं, जहां आपको अपनी पसंद की कार बेहद कम दाम में और बेहद कम पेपरवर्क के झंझट के साथ मिल सकती है।
बता दें कि ओएलएक्स, जहां आपको सैकंड हैंड कार भी मिल सकती है, पर लॉकडाउन के दौरान जिन कारों के लिए सबसे अधिक सर्च किया गया उनमें मारुति सुजुकी स्विफ्ट, महिंद्रा स्कॉर्पियो, मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर, मारुति सुजुकी 800, टोयोटा इनोवा, मारुति सुजुकी ऑल्टो, महिंद्रा बोलेरो, मारुति सुजुकी वैगनआर. मारुति सुजुकी जेन और होंडा सिटी शामिल है। इस लिस्ट से साफ पता चलता है कि सैकंड हैंड कार के मामले में मारुति लोगों की पहली पसंद है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो एस-सीएनजी भारत में सबसे बेहतर पर्यावरण के अनुकूल कारों में से एक है। इस हैचबैक कार में 796 सीसी इंजन दिया गया है, जो 41 पीएस की पावर और 60 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। 4.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होने वाली ऑल्टो एस-सीएनजी में 60 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। ऑल्टो सीएनजी 31.59 किमी का माइलेज देती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान