नई दिल्ली, सितंबर 28। मारुति ऑल्टो की गिनती देश की सबसे सस्ती कारों में होती है। मगर ये इतनी भी सस्ती नहीं है कि हर कोई यूं ही इस कार को खरीद ले। दरअसल ऑल्टो 800 के बेसिक मॉडल की कीमत आपको 3.15 लाख रु पड़ेगी। इस कार के कई मॉडल हैं, जिनमें टॉप मॉडल के लिए आपको 4.82 लाख रु खर्च करने होंगे। मगर यदि आप इस कार का पुराना मॉडल खरीदना चाहें तो आपको 90 हजार रु से भी कम पैसे खर्च करने होंगे।
वैसे तो मारुति सुजुकी, जो कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, का अपना सेकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म है। मगर मारुति ऑल्टो का पुराना मॉडल इस समय किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर बिक रहा है। ये है कार्स 24। आप कार्स 24 से पुरानी ऑल्टो खरीद सकते हैं। इस कार के सेकंड हैंड मॉडल की कीमत सिर्फ 89,199 रु रखी गयी है। आगे जानिए बाकी डिटेल।
जो ऑल्टो कार बिक्री के लिए कार्स 24 पर लिस्ट की गयी है वो 2008 का मॉडल है। नॉन एक्सीडेंट इस कार को करीब 98.5 हजार किलोमीटर तक चलाया गया है। ये कार दिल्ली में रजिस्टर्ड है। एक और बात कि आपको इस कार पर 6 महीने की वारंटी मिलेगी। साथ ही फ्री आरसी ट्रांसफर और फ्री थर्ड पार्टी इंश्योरेंस बेनेफिट भी दिया जाएगा।
कार्स 24 से पुरानी कार खरीदने पर एक बड़ा बेनेफिट मिलता है मनीबैक का। यानी यदि आपको कार पसंद न आए तो आप 7 दिन के अंदर कार वापस करके अपना पैसा वापस ले सकते हैं। आप इस कार पर लोन की सुविधा भी मिल जाएगी। जीरो डाउन पेमेंट के बाद आपकी 60 महीनों की ईएमआई बनेगी। आपको हर महीने 2,159 रुपये की ईएमआई अदा करनी होगी।
मारुति की एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो कार माइलेज के लिए काफी मशहूर है। ये कार 796 सीसी के इंजन से लैस है, जो 40.36 बीएचपी की पावर और 60 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इंजन के साथ पांच स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। ये कार पेट्रोल पर 22 किलोमीटर और सीएनजी पर 31.59 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है।
मारुति सुजुकी ने सितंबर महीने के लिए अपनी कारों पर आकर्षक डील की घोषणा की थी। आप इस महीने के बचे हुए दिनों में इसके ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। मारुति की ऑल्टो के पेट्रोल एसी वेरिएंट पर 20,000 रुपये और पेट्रोल नॉन-एसी वेरिएंट पर 15,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। हालांकि ऑल्टो के सीएनजी वर्जन पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है। मगर इस हैचबैक के सभी वेरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है। एस-प्रेसो के पेट्रोल वेरिएंट पर 25,000 रुपये की नकद छूट उपलब्ध है, जबकि इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं दी जा रही है। एस-प्रेसो और सिलेरियो दोनों पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। साथ ही दोनों कारों के सभी वेरिएंट पर 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान