नयी दिल्ली। मारुति की सेल्स कोरोना संकट के पहले के स्तरों पर लौट आई है। दिसंबर में कंपनी ने जम कर कारें बेचीं। साल दर साल आधार पर दिसंबर में मारुति की सेल्स 1,33,296 यूनिट्स से 20.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,60,226 यूनिट्स रही। इनमें ऑल्टो सहित छोटी कारों की बिक्री 4.4 फीसदी बढ़ कर 24,927 यूनिट्स रही। दिसंबर 2019 में कंपनी की छोटी कारों की बिक्री 23,883 यूनिट्स रही थी। मारुति की छोटी कारों में ऑल्टो सबसे प्रमुख है। इस कार की कीमत भी काफी कम है। बल्कि इसकी गिनती देश में मौजूद सबसे सस्ती कारों में होती है। इस कार को आप बेहद कम खर्च पर खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Advertisement

रोज 150 रु खर्च पर लाएं घर

दिल्ली में इस समय ऑल्टो की कीमत करीब 2.95 लाख रु है। आप इस कार को 25,000 रु की डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। इतनी डाउन पेमेंट के बाद आपको 7 साल के लिए हर महीने 4,450 रु की ईएमआई का भुगतान करना होगा जिस पर 9.75 फीसदी की ब्याज पर है। मासिक ईएमआई का दैनिक खर्च देखें तो आपको हर रोज सिर्फ 150 रु खर्च करने होंगे।

ऐसे कम करें ईएमआई का बोझ

आपके पास एक नहीं बल्कि दो ऐेसे तरीके हैं, जिनस आप ईएमआई का बोझ भी घटा सकते हैं। पहला कि आप डाउन पेमेंट की राशि बढ़ाएं। इससे ईएमआई की रकम कम हो जाएगी। दूसरा तरीका है लोन की अवधि घटाना। यदि आप लोन अवधि को 7 से घटा कर 5 साल कर दें तो भी ईएमआई कम हो जाएगी। इससे आपकी रोज का खर्च भी कम हो जाएगा। ध्यान रहे कि ईएमआई आपकी मासिक आधार पर ही कटेगी।

20 साल पहले हुई थी लॉन्च

मारुति सुजुकी ऑल्टो को कंपनी ने 2000 में लॉन्च किया था। 20 साल बाद भी ये कार भारत की सबसे अधिक बिकने वाली कारों में शामिल है। 2006 के बाद से ये सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। कम कीमत के चलते इस कार को काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि इस कार के 8 वेरिएंट्स हैं। इनमें सीएनजी वर्जन भी शामिल है। इन सभी मॉडलों की कीमत भी अलग-अलग है।

सीएनजी मॉडल का दाम

ऑल्टो एलएक्सआई (ओ) कार का सीएनजी मॉडल है। इस वेरिएंट में 796 सीसी का इंजन है, जो पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले 31.59 किमी का माइलेज देता है। सीएनजी कार से वैसे भी सस्ता होता है। इस मॉडल का दाम 4,32,700 रु है। ऑल्टो एलएक्सआई भी सीएनजी वेरिएंट है, जिसमें 796 सीसी का इंजन है। ये मॉडल भी आपको 31.59 किमी का माइलेज देता है।

ऑल्टो का सबसे सस्ता मॉडल

ऑल्टो का बेसिक वेरिएंट है एसटीडी, जिसकी कीमत 2.95 लाख रु है। इस मॉडल में भी 796 सीसी का इंजन दिया गया है। ऑल्टो का ये मॉडल 22.05 किमी का माइलेज देता है। ऑल्टो का एसटीडी वेरिएंट पेट्रोल कार है। इसमें मैनुअल 5 गियर्स ट्रांसमिशन दिया गया है।