Share Market Crash: क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) के नए सिस्टम को लेकर बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। कई ब्रोकरेज हाउस भी रिटेल निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दे चुके हैं। इसी बीच, कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने बाजार पर दबाव और बढ़ा दिया। इसका असर मंगलवार के कारोबार में साफ देखने को मिला, जहां शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में तेज बिकवाली हावी हो गई।
इंट्रा-डे कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने उच्चतम स्तर से 700 अंकों से ज्यादा फिसल गया, जबकि निफ्टी 24,500 के अहम स्तर के नीचे आ गया। सिर्फ बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी रही। निफ्टी मिडकैप 100 करीब आधा फीसदी लुढ़क गया, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी लाल निशान में कारोबार करता दिखा।
बाज़ार में बिकवाली हावी-
दोपहर 1:07 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, सेंसेक्स 249.56 अंक यानी 0.32% की गिरावट के साथ 78,389.47 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 283.30 अंक यानी 1.14% टूटकर 24,491.00 पर पहुंच गया। इससे पहले कारोबार के दौरान सेंसेक्स 504.12 अंकों की तेजी के साथ 79,143.15 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचा था, लेकिन वहां से तेज बिकवाली के चलते यह करीब 781 अंक फिसलकर 78,361.79 तक आ गया।
बाज़ार पर एक्सपर्ट की राय-
Choice Equity के टेक्निकल एक्सपर्ट सचिन गुप्ता, NSE के नए क्लोजिंग मैकेनिज्म के चलते कल आखिरी मिनटों में तेज़ स्पाइक और Spot-Futures में एडजस्टमेंट देखने को मिला, जिससे शॉर्ट टर्म चार्ट पैटर्न प्रभावित हुए। हालांकि, उनका मानना है कि इस बदलाव को सिर्फ एक दिन की चाल से नहीं आंकना चाहिए, क्योंकि लंबी अवधि में यह प्राइस डिस्कवरी को और बेहतर बनाएगा।
निफ्टी, बैंक निफ्टी के लिए अहम लेवल-
सचिन गुप्ता के अनुसार, Nifty के लिए 24,500 सबसे अहम सपोर्ट है। यदि इंडेक्स इस स्तर के ऊपर टिकता है तो 24,700-24,750 तक की तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं, 24,200 का जोन अगले कुछ दिनों के लिए मजबूत सपोर्ट बना रहेगा और किसी भी छोटी गिरावट को खरीदारी का अवसर माना जा सकता है। दूसरी ओर, Bank Nifty के लिए 57,400 सबसे महत्वपूर्ण स्तर है। इसके ऊपर बने रहने पर 57,800 से 58,000 तक की तेजी संभव है, जबकि नीचे फिसलने पर दबाव बढ़ सकता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी