नई दिल्ली। जब देश की अर्थव्यवस्था दबाव में है, ऐसे में भी निवेशकों को बहुत तगड़ा मुनाफा हो रहा है। जिन लोगों ने शेयर बाजार में निवेश कर रखा है, उनको बीते हफ्ते शेयर बाजार में तगड़ा फायदा हुआ है। ध्यान रहे कि शेयर बाजार हफ्ते में केवल 5 दिन ही खुलता है, और बीते हफ्ते के 5 दिनों में टॉप 10 कंपनियों में निवेश करने वालों की दौलत सवा लाख रुपये और बढ़ गई है। बीते 5 दिनों में सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप करीब 1,25,229.25 करोड़ रुपये बढ़ी है।
जानिए किसे हुआ कितना फायदा
बीते हफ्ते एचडीएफसी लिमिटेड की मार्केट कैप सबसे ज्यादा 32,992.86 करोड़ रुपये बढ़कर 4,46,174.05 करोड़ रुपये हो गई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 29,700.13 करोड़ रुपये बढ़कर 10,74,157.65 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 24,642.81 करोड़ रुपये बढ़कर 3,16,481.88 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 15,996.69 करोड़ रुपये बढ़कर 7,77,119.60 करोड़ रुपये और इनफोसिस की मार्केट कैप 11,376.62 करोड़ रुपये बढ़कर 5,06,777.66 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं कोटक महिन्द्रा बैंक की मार्केट कैप 5,622.59 करोड़ रुपये बढ़कर 3,85,870.02 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल की मार्केट कैप 3,573.39 करोड़ रुपये बढ़कर 2,78,560.76 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 1,324.16 करोड़ रुपये बढ़कर 3,56,853.67 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
इन 2 कंपनियों के निवेशक रहे नुकसान में
वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की मार्केट कैप 9,868.14 करोड़ रुपये घटकर 5,47,846.03 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 8,463.15 करोड़ रुपये घटकर 12,62,975.08 करोड़ रुपये रह गई।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
जहां तक मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियों की बात है तो रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी टॉप पर है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, इनफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिन्द्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का नंबर है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें