Top 10 companies in India by market cap : बीते हफ्ते शेयर बाजार में फ्लैट क्लोजिंग के बाद भी कई कंपनियों ने तगड़ी कमाई कराई है। फायदा कराने में आईटी कंपनियां आगे रही हैं। कुल मिलाकर सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी है। वहीं 3 कंपनियों ने नुकसान भी कराया है। अगर देखा जाए तो बीते हफ्ते फायदा कराने वाली 7 कंपनियों की मार्केट कैप 1,07,224.82 करोड़ रुपये बढ़ी है। आइये जानते हैं पूरा डिटेल।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए किन कंपनियों ने कराया है फायदा
बीते हफ्ते फायदा करने में आईटी कंपनियों का सबसे ज्यादा हाथ रहा। अगर देखा जाए तो टीसीएस की मार्केट कैप 59,349.81 करोड़ रुपये बढ़कर 12,34,637.11 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 22,997.16 करोड़ रुपये बढ़कर 6,32,684.95 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 10,514.42 करोड़ रुपये बढ़कर 6,16,004.09 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,904.87 करोड़ रुपये बढ़कर 4,78,922.89 करोड़ रुपये हो गई। एलआईसी की मार्केट कैप 3,668.5 करोड़ रुपये बढ़कर 4,50,782.59 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 3,624.89 करोड़ रुपये बढ़कर 8,92,754.89 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 2,165.17 करोड़ रुपये बढ़कर 6,09,305.82 करोड़ रुपये हो गई।
जानिए किन कंपनियों ने कराया नुकसान
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 47,290.7 करोड़ रुपये कम होकर 16,69,280.55 करोड़ रुपये बची है। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 17,373.86 करोड़ रुपये कम होकर 4,25,982.59 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा एसबीआई की मार्केट कैप 490.85 करोड़ रुपये कम होकर 5,35,521.33 करोड़ रुपये बची।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप् 10 कंपनियां
रिलायंस इंडस्ट्रीज 16,69,280.55 करोड़ रुपये
टीसीएस 12,34,637.11 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 8,92,754.89 करोड़ रुपये
इनफोसिस 6,32,684.95 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,16,004.09 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 6,09,305.82 करोड़ रुपये
एसबीआई 5,35,521.33 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4,78,922.89 करोड़ रुपये
एलआईसी 4,50,782.59 करोड़ रुपये
भारती एयरटेल 4,25,982.59 करोड़ रुपये
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें