Top 10 companies in terms of market cap: बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में 7 कंपनियों की मार्केट कैप करीब 77,434.98 करोड़ रुपये कम हो गई। सबसे ज्यादा गिरावट आईटीसी और एचडीएफसी बैंक में आई है। वहीं पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का भी रुख रहा है। पिछले हफ्ते सेंसेक्स करीब 524.06 अंक (0.78 फीसदी) की गिरावट के साथ बंद हुई।
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
आईटीसी की मार्केट कैप 26,192.05 करोड़ रुपये कम होकर 5,83,732.19 करोड़ रुपये बची है। इसी दौरान एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 22,747.89 करोड़ रुपये कम होकर 12,40,322.63 करोड़ रुपये बची है। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 12,127.47 करोड़ रुपये कम होकर 4,47,298.52 करोड़ रुपये बची।
इसी दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 5,818.43 करोड़ रुपये कम होकर 17,10,076.74 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा टीसीएस की मार्केट कैप 5,214.15 करोड़ रुपये कम होकर 12,27,739.80 करोड़ रुपये बची है।
इसी दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 4,417.23 करोड़ रुपये कम होकर 6,07,369.34 करोड़ रुपये बची। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 917.76 करोड़ रुपये घटकर 6,96,495.74 करोड़ रुपये बची है।
वहीं, भारती एयरटेल की मार्केट कैप 5,643.3 करोड़ रुपये बढ़कर 5,00,369.30 करोड़ रुपये हो गई है। इसी दौरान इनफोसिस की मार्केट कैप 4,129.44 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,271.03 करोड़ रुपये हो गई। स्टेट बैंक की मार्केट कैप 981.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,800.72 करोड़ रुपये हो गई हैं।
मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज : 17.10 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक : 12.40 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस : 12.27 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक : 6.96 लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर : 6.07 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी : 5.83 लाख करोड़ रुपये
- इनफोसिस : 5.56 लाख करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक : 5.49 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल : 5.00 लाख करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस : 4.47 लाख करोड़ रुपये
नोट: कंपनियों की मार्केट कैप की गणना 30 जुलाई 2023 के रेट के आधार पर की गई है।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- IndiGo Stock 2 दिन में 5% टूटा , क्या Succession Planning बनी वजह?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!