नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में बीते हफ्ते करीब 1,07,566.64 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं इसमें से करीब आधा नुकसान केवल रिलायंस को ही हुआ है। बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 849.74 अंक यानी करीब 1.70 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ था।
रिलायंस को हुआ है सबसे ज्यादा नुकसान
बीते सप्ताह रिलायंस की मार्केट कैप 55,565.21 करोड़ रुपये कम होकर 12,64,243.20 करोड़ रुपये रह गई है। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 16,197.55 करोड़ रुपये कम होकर 3,12,327.04 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं एसबीआई की मार्केट कैप 12,494.45 करोड़ रुपये घटकर 3,18,697.88 करोड़ रुपये रह गई है। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 11,681.66 करोड़ रुपये घटकर 3,51,272.18 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,467.63 करोड़ रुपये घटकर 4,00,093.61 करोड़ रुपये रह गई। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 3,751.92 करोड़ रुपये घटकर 5,69,352.11 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 2,408.22 करोड़ रुपये घटकर 8,22,616.51 करोड़ रुपये रह गई।
इन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
टीसीएस की मार्केट कैप 1,812.54 करोड़ रुपये बढ़कर 11,34,924.45 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 364.19 करोड़ रुपये बढ़कर 5,43,924.22 करोड़ रुपये और एचडीएफसी की मार्केट कैप 62.77 करोड़ रुपये बढ़कर 4,56,741.20 करोड़ रुपये हो गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस इंडस्ट्रीज : 12,64,243.20 करोड़ रुपये
टीसीएस : 11,34,924.45 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक : 8,22,616.51 करोड़ रुपये
इनफोसिस : 5,69,352.11 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर : 5,43,924.22 करोड़ रुपये
एचडीएफसी : 4,56,741.20 करोड़ रुपये
आईसीआईआई बैंक : 4,00,093.61 करोड़ रुपये
कोटक महिंद्रा बैंक : 3,51,272.18 करोड़ रुपये
एसबीआई : 3,18,697.88 करोड़ रुपये
बजाज फाइनेंस : 3,12,327.04 करोड़ रुपये
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें