नई दिल्ली। गत सप्ताह सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों की मार्केट कैप सामूहिक रूप से लगभग 5,13,532.5 करोड़ रुपये बढ़ी है। इस दौरान बैंकों के शेयर के मार्केट कैप में सबसे अधिक बढ़त दर्ज हुई है। जिन लोगों के पास बैंकों के शेयर रहे होंगे, उनको बीत हफ्ते बहुत तगड़ा रिटर्न मिला होगा। बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4,445.86 अंक या 9.60 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ है। बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप कंपनियों में से किसी की भी मार्केट कैप घटी नहीं है।
ये हैं सबसे ज्यादा बढ़ने वाली कंपनियां
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप सबसे ज्यादा 1,13,516.92 करोड़ रुपये बढ़कर 8,79,735.51 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं स्टेट बैंक की मार्केट कैप 99,063.86 करोड़ रुपये बढ़कर 3,50,781.86 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 61,836.61 करोड़ रुपये बढ़कर 4,89,877.33 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 53,606.61 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ ही 4,24,379.96 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 53,395.91 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,92,741.04 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा रिलायंस की मार्केट कैप 51,254.37 करोड़ रुपये बढ़कर 12,19,708.39 करोड़ रुपये हो गई। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 48,375.71 करोड़ रुपये बढ़कर 3,33,758.06 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा टीसीएस की का इजाफा हुआ और यह 16,942.01 करोड़ रुपये बढ़कर 11,85,021.85 करोड़ रुपये हो गई। इनफोसिस की का इजाफा हुआ और यह 13,907.56 करोड़ रुपये बढ़कर 5,41,947.58 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. की का इजाफा हुआ और यह 1,632.94 करोड़ रुपये बढ़कर 5,33,431.50 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी टॉप पर है। वहीं उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस का नंबर रहा।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें