नई दिल्ली। शेयर बाजार इस वक्त तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कंपनियों की मार्केट कैप काफी तेजी से बढ़ रही है। बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 1,53,041.36 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज हुई है। सबसे अधिक कमाई 2 कंपनियों ने की है, जिसमें एक है हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) और दूसरी है रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) रहीं। बीते हफ्ते इन दोनों कंपनियों के अलावा टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इनफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईआईसी बैंक और भारती एयरटेल की मार्केट कैप भी तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा केवल 2 कंपनियों की मार्केट कैप घटी है, जिनके नाम एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस रहे हैं।
जानिए कितनी बढ़ी मार्केट कैप
बीते हफ्ते हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 43,596.02 करोड़ रुपये बढ़कर 5,57,714.17 करोड़ रुपये हो गई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 37,434.4 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 12,71,438.23 रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा टीसीएस की मार्केट कैप 21,557.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 10,44,457.52 करोड़ रुपये हो गई। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 14,798.9 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,80,247.43 करोड़ रुपये हो गई है। इनफोसिस की मार्केट कैप 12,096.98 करोड़ रुपये बढ़कर 4,95,401.04 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 9,031.76 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,55,529.51 करोड़ रुपये हो गई। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 8,988.46 करोड़ रुपये बढ़कर 4,13,181.19 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 5,537.39 करोड़ रुपये के बढ़कर 2,74,987.37 करोड़ रुपये हो गई।
इन 2 कंपनियों की घटी मार्केट कैप
वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 1,919.24 करोड़ रुपये की गिरकर 2,91,839.07 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 1,624.45 करोड़ रुपये घटकर 7,61,122.91 करोड़ रुपये रह गई।
ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी पहले नंबर पर कायम है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इनफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें