नई दिल्ली। बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप बीते सप्ताह 1,90,571.55 करोड़ रुपये बढ़ा है। सबसे ज्यादा मार्केट कैप बजाज फाइनेंस बढ़ा है। हालांकि, रिलायंस और टीसीएस के मार्केट कैप में बीते सप्ताह कमी देखने में आई है।
जानिए कितना बढ़ा मार्केट कैप
बीते हफ्ते बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 35,878.56 करोड़ रुपये बढ़कर 2,63,538.56 करोड़ रुपये हो गया। वहीं पिछले सप्ताह एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 34,077.46 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 7,54,025.75 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा एचडीएफसी का मार्केट कैप 31,989.44 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,15,761.38 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक मार्केट कैप 30,142.34 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 3,35,771.38 करोड़ रुपये हो गया। हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की मार्केट कैप 22,156.31 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 5,14,223.88 करोड़ रुपये हो गई। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 17,266.84 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ ही 2,62,630.53 करोड़ रुपये हो गई। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 10,520.48 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,50,501.27 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अलावा इनफोसिस का मार्केट कैप 8,540.12 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,82,783.05 करोड़ रुपये हो गया।
इन दो कंपनियों का घटा मार्केट कैप
वहीं रिलायंस का मार्केट कैप 18,392.74 करोड़ रुपये घटकर 13,53,624.69 करोड़ रुपये रह गया। वहीं टीसीएस का मार्केट कैप 14,090.21 करोड़ रुपये की कमी के साथ 10,02,149.38 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।
ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
देश की टॉप 10 कंपनियां में सबसे ऊपर है रिलायंस। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इनफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिन्द्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनांस और भारती एयरटेल का नंबर आता है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें