नई दिल्ली। सेंसेंक्स की टॉप 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैप में बीते सप्ताह 1,76,014.51 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में इजाफा हुआ। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल और इनफोसिस की बाजार हैसियत कम हो गई।

Advertisement

यह भी पढ़ें : LIC : मिलेगी 9250 रु की गारंटीड पेंशन, लागू हुईं नई ब्याज दर

Advertisement

एचडीएफसी बैंक का सबसे ज्यादा बढ़ा मार्केट कैप

बीते सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 61,612.11 करोड़ रुपये बढ़कर 5,21,660.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 26,487.04 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,15,029.01 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का 24,733.64 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,87,407.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 21,300.4 करोड़ रुपये बढ़कर 9,28,849.39 करोड रुपये पर पहुंच गया। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 16,093.85 करोड़ रुपये बढ़कर 4,83,262.07 करोड़ रुपये पर और आईटीसी का मार्केट कैप 13,644.38 करोड़ रुपये की बढ़ोतेरी के साथ 2,42,710.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,143.09 करोड़ रुपये बढ़कर 2,34,192.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन कंपनियों का घटा मार्केट कैप

वहीं भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 22,149.56 करोड़ रुपये घटकर 3,01,364.99 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस को सप्ताह के दौरान 17,786.3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 7,39,801.41 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं इनफोसिस का मार्केट कैप 375.34 करोड़ रुपये घटकर 2,94,453.42 करोड़ रुपये रह गई।

अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां

बीते सप्ताह के दौरान देश की टॉप 10 में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।