नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 की मार्केट कैप बीते हफ्ते 75,845.46 करोड़ रुपये बढ़ गई है। इसमें सबसे ज्यादा मार्केट कैप एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक की बढ़ी है। इनके अलावा टीसीएस, इनफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बाजाज फाइनेंस की भी मार्केट बढ़ी है। वहीं रिलायंस इंडसट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एयरटेल की मार्केट में कमी आई है।
जानिए कितनी बढ़ी कंपनियों की मार्केट कैप
एचडीएफसी की मार्केट कैप 20,857.99 करोड़ रुपये बढ़कर 4,62,586.41 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 15,393.9 करोड़ रुपये बढ़कर 7,84,758.50 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके चलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 10,251.38 करोड़ रुपये बढ़कर 5,36,878.45 करोड़ रुपये हो गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 9,609.3 करोड़ रुपये बढ़कर 3,64,199.40 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 7,410.96 करोड़ रुपये बढ़कर 10,98,773.29 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 6,500.94 करोड़ रुपये बढ़कर 3,94,914.98 करोड़ रुपये हो गई। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 5,820.99 करोड़ रुपये बढ़कर 3,18,181.18 करोड़ रुपये हो गई।
इन कंपनियों की घटी मार्केट कैप
रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 4,279.13 करोड़ रुपये घटकर 12,59,741.96 करोड़ रुपये पर गई। वहीं एचयूएल की मार्केट कैप 2,948.69 करोड़ घटकर 5,60,933.06 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 1,063.83 करोड़ रुपये घटकर 2,81,015.76 करोड़ रुपये रह गई।
मार्केट कैप के हिसाब से ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इनफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज, फाइनेंस और भारती एयरटेल का नंबर है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी