नई दिल्ली, नवंबर 14। शेयर बाजार की तेजी का निवेशकों को बहुत फायदा हो रहा है। बीते हफ्ते शेयर बाजार में भारी तेजी दर्ज की गई थी। इसके चलते सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों की मार्केट कैप 1,18,383.07 करोड़ रुपये बढ़ी है। बीते सप्ताह सेंसेक्स में 619.07 अंक (1.03 प्रतिशत) की बढ़त दर्ज हुई थी। आइये जानते हैं किन कंपनियों ने निवेशकों को कराई है हजारों करोड़ रुपये की कमाई। वहीं 4 कंपनियों ने निवेशकों का हजारों करोड़ रुपये डुबा भी दिया है।

Advertisement

क्या होती है मार्केट कैप

किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।

Advertisement

ये हैं कमाई कराने वाली टॉप 6 कंपनियां

बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 59,437.12 करोड़ रुपये बढ़कर 16,44,511.70 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 29,690.9 करोड़ रुपये की बढ़कर 7,48,580.98 करोड़ रुपये हो गई। इसी प्रकार एचडीएफसी की मार्केट कैप 17,187 करोड़ रुपये बढ़कर 5,41,557.77 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा टीसीएस की मार्केट कैप 5,715.04 करोड़ रुपये बढ़कर 13,03,730.66 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 3,301.84 करोड़ रुपये बढ़कर 4,11,183.32 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 3,051.17 करोड़ रुपये बढ़कर 4,57,355.51 करोड़ रुपये हो गई।

इन कंपनियों ने निवेशकों का पैसा डुबाया

बीते हफ्ते एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 22,545.39 करोड़ रुपये कम होकर 8,60,436.44 करोड़ रुपये रह गई है। इस दौरान एसबीआई की मार्केट कैप 17,135.26 करोड़ रुपये कम होकर 4,56,270.76 करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 3,912.07 करोड़ रुपये कम होकर 5,65,546.62 करोड़ रुपये बची। अंत में आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 3,810.99 करोड़ रुपये कम होकर 5,39,016.40 करोड़ रुपये बची है।

अब ये है देश की टॉप 10 कंपनियां
  • रिलायंस की मार्केट कैप 16,44,511.70 करोड़ रुपये
  • टीसीएस की मार्केट कैप 13,03,730.66 करोड़ रुपये
  • एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,60,436.44 करोड़ रुपये
  • इनफोसिस की मार्केट कैप 7,48,580.98 करोड़ रुपये
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,65,546.62 करोड़ रुपये
  • एचडीएफसी की मार्केट कैप 5,41,557.77 करोड़ रुपये
  • आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,39,016.40 करोड़ रुपये
  • बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,57,355.51 करोड़ रुपये
  • एसबीआई की मार्केट कैप 4,56,270.76 करोड़ रुपये
  • कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 4,11,183.32 करोड़ रुपये