नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों की मार्केट कैप बीते सप्ताह 92,130.59 करोड़ रुपये बढ़ गई है। इसमें सबसे अधिक लाभ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ है। वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इनफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी की मार्केट कैप भी बढ़ी है। जबकि दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण घटा है।
समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का मार्केट कैप 25,722.6 करोड़ रुपये बढ़कर 7,93,854.51 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह इनफोसिस का मार्केट कैप 18,104.7 करोड़ रुपये बढ़कर 3,18,648.65 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 14,614.2 करोड़ रुपये बढ़कर 5,06,198.81 करोड़ रुपये हो गया। सप्ताह के दौरान आईटीसी की मार्केट कैप 13,521.45 करोड़ रुपये बढ़कर 2,39,821.43 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 12,460.2 करोड़ रुपये बढ़कर 5,79,553.80 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण भी 7,707.44 करोड़ रुपये बढ़कर 2,65,347.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
वहीं एचडीएफसी का मार्केट कैप 11,996.55 करोड़ रुपये घटकर 3,06,600.66 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान ही रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 10,713.59 करोड़ रुपये कम होकर 11,04,704.44 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 9,645.67 करोड़ रुपये घटकर 2,26,002.43 करोड़ रुपये रह गई। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 6,082.95 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,05,674.88 करोड़ रुपये पर आ गया।
मार्केट कैप में इस बढ़त और गिरावट के बाद देश की टॉप कंपनियों की लिस्ट इस प्रकार है। रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी पहले स्थान पर कायम है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इनफोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।
More Articles
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें