नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का मार्केट कैप बीते सप्ताह 91,629.38 करोड़ रुपये बढ़ गया है। इसमें सबसे अधिक फायदा आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस को हुआ है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 929.83 अंक या 2.10 प्रतिशत बढ़ा था।बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इनफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल का मार्केट कैप बढ़ा, वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप घटा है।
जानिए कितना बढ़ा कंपनियों का मार्केट कैप
बीते सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 20,272.71 करोड़ रुपये बढ़कर 3,46,497.75 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं टीसीएस का मार्केट कैप 17,579.92 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 10,22,900.07 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 16,694.01 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,69,449.98 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इनफोसिस का मार्केट कैप 14,524.89 करोड़ रुपये बढ़कर 4,83,304.06 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 11,970.99 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,14,118.15 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस का मार्केट कैप 10,586.86 करोड़ रुपये बढ़कर 12,34,003.83 करोड़ रुपये हो गया है।
इन कंपनियों का घटा मार्केट कैप
वहीं एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 30,589.19 करोड़ रुपये घटकर 7,62,747.36 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 11,037.31 करोड़ रुपये घटकर 3,65,448.53 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी का मार्केट कैप 1,803.38 करोड़ रुपये घटकर 4,04,192.73 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 1,708.34 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,93,758.31 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।
ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इनफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें