नई दिल्ली। बीते हफ्ते शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर रहा। इस गिरावट के चलते सेंसेक्स की 10 सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनियों में 8 की मार्केट कैप बीते हफ्ते करीब 1.23 लाख करोड़ रुपये घट गया। पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स करीब 654.54 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स की टॉप 10 में से केवल दो कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और स्टेट बैंक (एसबीआई) की मार्केट कैप ही बढ़ी।
इन कंपनियों की सबसे ज्याद मार्केट कैप घटी
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई है। टीसीएस की मार्केट कैप 44,672.14 करोड़ रुपये घटकर 11,52,770.11 करोड़ रुपये रह गई। इसी प्रकार एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 23,964.99 करोड़ रुपये घटकर 8,47,754.65 करोड़ रुपये रह गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप में 16,146.38 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप में 14,273.56 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। एचडीएफसी की मार्केट कैप में 9,408.05 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,92,908.61 करोड़ रुपये रह गई। इनफोसिस की मार्केट कैप में 7,735.21 करोड़ रुपये की कमी आई है।
केवल दो कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी
टॉप-10 कंपनियों में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बढ़त दर्ज की। रिलायंस की मार्केट कैप 24,914 करोड़ रुपये बढ़कर 13,18,952.34 करोड रुपये हो गई। वहीं एसबीआई की 5,488.63 करोड़ रुपये बढ़कर 3,56,404.36 करोड़ रुपये हो गई।
ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
सेंसेक्स की कंपनियों के रेट में बदलाव के बाद देश की टॉप 10 कंपनियों का क्रम अब ये हो गया है- आरआईएल, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी