नई दिल्ली, मई 25। सरकार ने सिम कार्ड को लेकर कई नियमों में बदलाव किया है। सरकार के नये फैसले के अनुसार कुछ ग्राहकों के लिए नई सिम लेना काफी आसान हो गया है। मगर वहीं कुछ ग्राहकों के लिए अब नया सिम लेना एक चुनौती बन गया है। दरअसल अब आप नए सिम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सिम कार्ड आपके घर आ जाएगा। आगे जानिए बाकी नियम क्या हैं।
अब कोई कंपनी 18 साल से कम उम्र के ग्राहकों को नया सिम नहीं बेच सकती है। 18 वर्ष से अधिक आयु के ग्राहक आधार या डिजिलॉकर में रखे गए किसी भी दस्तावेज़ की मदद से अपने नए सिम के लिए खुद को वेरिफाई कर सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है तो उसे भी नया सिम कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जाता है तो सिम बेचने वाली टेलीकॉम कंपनी को दोषी माना जाएगा। गौरतलब है कि दूरसंचार विभाग का यह कदम 15 सितंबर को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए गए टेलीकॉम सुधारों का हिस्सा है।
नए नियमों के मुताबिक यूजर्स को नए मोबाइल कनेक्शन के लिए यूआईडीएआई की आधार आधारित ई-केवाईसी सर्विस के जरिए सर्टिफिकेशन के लिए सिर्फ 1 रुपये का भुगतान करना होगा।
अब ग्राहक यूआईडीएआई आधारित वेरिफिकेशन के माध्यम से अपने घर पर सिम प्राप्त कर सकते हैं। डीओटी (दूरसंचार विभाग) के मुताबिक, ग्राहकों को मोबाइल कनेक्शन एप/पोर्टल आधारित प्रोसेस के जरिए दिया जाएगा, जिसमें ग्राहक घर बैठे मोबाइल कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, ग्राहकों को पहले मोबाइल कनेक्शन के लिए या मोबाइल कनेक्शन को प्रीपेड से पोस्टपेड में बदलने के लिए केवाईसी प्रोसेस से गुजरना पड़ता था।
भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया (वीआई) एक बार फिर से अपने प्लान महंगे कर सकती हैं। दूरसंचार ऑपरेटर कंपनियां दिवाली 2022 तक अपनी प्रीपेड योजनाओं की कीमतों में फिर से वृद्धि कर सकती हैं। इस बात का खुलासा एक नई रिपोर्ट में हुआ है। नई बढ़ोतरी से प्रीपेड टैरिफ में 10-12 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। तीनों टेलीकॉम ऑपरेटरों ने इससे पहले नवंबर 2021 में अपने प्रीपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। रिपोर्ट के अनुसार वीआई के कम भुगतान वाले 2जी ग्राहक इसकी इनकम को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नवंबर 2021 में, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने घोषणा की थी कि टेलीकॉम प्रीपेड टैरिफ में 20-25 प्रतिशत तक की वृद्धि करेंगे। रिलायंस जियो ने भी ऐसा ही किया था। लोकप्रिय लो-टियर प्लान जैसे 79 रुपये की योजना 99 रुपये तक हो गई, जबकि उच्च स्तरीय योजनाओं में तीन अंकों तक की कीमत में वृद्धि देखी गई। 84 दिनों की वैधता के साथ एयरटेल का 2 जीबी प्रतिदिन का प्लान 698 रुपये से बढ़ कर 839 रुपये हो गया। डेटा बूस्टर जिनकी कीमत क्रमशः 3 जीबी, 12 जीबी और 50 जीबी के लिए 48 रुपये, 98 रुपये और 251 रुपये है, की कीमत भी वृद्धि के बाद 58 रुपये, 118 रुपये और 301 रुपये हुई।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान