नई दिल्ली, अगस्त 27। अगस्त का महीना खत्म होने जा रहा है। 5 दिन बाद नया सितंबर का महीना शुरू हो जाएगा। हर नये महीने की तरह सितंबर का महीना भी कुछ पैसों से जुड़े नये बदलाव अपने साथ लाने जा रहा है। आपको इन बदलावों के बारे में जरूर जानना चाहिए। इन बदलावों में प्रॉपर्टी, सिलेंडर, एक्सप्रेसवे आदि से जुड़े चार्जेस और नियम शामिल हैं। सारे बदलावों को जानने के लिए खबर को अंत तक पढ़ें।
यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क में बढ़ोतरी होने जा रही है। 1 सितंबर से इस एक्सप्रेसवे से सफर महंगा हो जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के बोर्ड ने टोल दरें बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। हल्के वाहनों के लिए टोल 10 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है। वहीं कामर्शियल वाहनों को टोल 3.90 रुपये के बजाय 4.15 रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा। अलग-अलग वाहनों के लिए टोल में बढ़ोतरी अलग-अलग है।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 1 सितंबर से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा होगा जाएगा। वहां छह साल बाद सर्किल रेट में इजाफा किया गया है। नया रेट 1 सितंबर से लागू होगा। सर्किल रेट 4 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। गाजियाबाद में सर्किल रेट में बढ़ोतरी सर्वे के बाद की गई है। बता दें कि एनएच 9 के करीबी इलाकों और एन-एच 58 पर रैपिड रेल प्रोजेक्ट के अलावा मेरठ एक्सप्रेस से लगे क्षेत्रों में ज्यादा वृद्धि हुई है। साथ ही कौशांबी सबसे महंगी सर्किल रेट वाली कॉलोनी बन गई है।
बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने जनरल इंश्योरेंस कंपनियों को एजेंट का कमीशन सीमित करने को कहा है। इसे 20 फीसदी तक सीमित किया जाएगा। अभी तक ये 30-35 फीसदी तक था। नया ड्राफ्ट 1 सितंबर से तो नहीं मगर मध्य सितंबर से लागू होगा। इससे होगा यह कि बीमा प्रीमियम में कमी आएगी।
ऑडी ने 20 सितंबर से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। इसके प्रत्येक मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत में 2.4 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने जा रही है। ऑडी एक जर्मन कार निर्माता है। इससे पहले इसने अप्रैल से कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी। कंपनी की दलील है कि कच्चे माल और सप्लाई चेन की लागत बढ़ने के चलते उसने कारों के दाम बढ़ाने का फैसला किया। नयी कीमतें 20 सितंबर 2022 से लागू होंगी।
नेशनल पेंशन स्कीम के नियमों में भी बदलाव हुआ है। असल में एनपीएस का खाता खोलने वाले प्वाइंट ऑफ प्रजेंस को कमीशन दिया जाएगा। पीओपी में बैंक, एनबीएफसी और अन्य इकाइयों को शामिल माना जाता है। यही एनपीएस में लोगों का रजिट्रेशन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं। इन्हें 1 सितंबर से 15 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक कमीशन मिलेगा।
एलपीजी गैस सिलेंडर
हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा होती है। इनमें बढ़ोतरी और कटौती हो सकती है। साथ ही ऐसा भी हो सकता है कि कीमतों में कोई बदलाव न किया जाए यानी यथास्थिति बरकरार रखी जाए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग