नई दिल्ली, सितंबर 23। सितंबर का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। कुछ दिन बाद नया महीना शुरू हो जाएगा। नये महीने की शुरुआत के साथ ही कुछ फाइनेंशियल बदलाव भी लागू होंगे। इन बदलावों का आपकी जेब पर असर पड़ेगा। 1 अक्टूबर से पोस्ट ऑफिसों स्कीमों की ब्याज दरें बदल सकती हैं, जबकि गैस सिलेंडर के दाम भी बदल सकते हैं। कुछ ऐसे बदलाव हैं, जिनका ऐलान पहले ही हो चुका है। जानते हैं सभी की डिटेल।
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, इलाहाबाद बैंक और यूनाइटेड बैंक की मौजूदा चेकबुक 1 अक्टूबर 2021 से बंद कर दी जाएगी। यानी इन दोनों ही बैंकों की चेकबुक 1 अक्टूबर से किसी काम की नहीं रहेगी। इन बैंकों का कुछ अन्य बैंकों में विलय हो चुका है। इसलिए आपको नये बैंक की चेकबुक लेनी होगी। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक का विलय पीएनबी में हुआ है। आप कई तरीकों से पीएनबी की नयी चेकबुक के लिए आवेदन कर सकते हैं। सबसे आसान तरीका है कि आप कस्टमर केयर नंबर 18001802222 डायल कर सकते हैं और आईवीआर विकल्पों का पालन कर नई चेक बुक के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जैसा कि आपको मालूम होगा कि हर महीने की 1 तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है। इसके बाद नयी कीमतें जारी होती हैं। इस समीक्षा के बाद कीमतों में कमी, बढ़त या कोई बदलाव न हो, तीनों चीजें संभव रहती हैं। इस समय दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 884.50 रु है। मुंबई में भी सिलेंडर की कीमत 884.50 रु ही है।
पोस्ट ऑफिस में ढेर सारी स्कीमे हैं, जिनकी ब्याज दरों की समीक्षा हर नयी तिमाही में की जाती है। अब 1 अक्टूबर से नयी तिमाही शुरू होने जा रही है। इन ब्याज दरों की समीक्षा होगी। फिलहाल वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर 7.4 फीसदी, सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी, किसान विकास पत्र पर 6.9 फीसदी, पीपीएफ पर 7.1 फीसदी और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर 6.8 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
क्या आप आवर्ती ऑटो-डेबिट पेमेंट के लिए अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड या मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो बता दें कि 1 अक्टूबर से, जैसा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अनिवार्य कर दिया है, बैंकों और अन्य वित्तीय कंपनियों को ग्राहकों से एडिश्नल फैक्टर ऑथेंटिफिकेशन प्रोवाइड करने के लिए कहना होगा। ऐसा तब होगा जब भुगतान के लिए ऑटो-डेबिट पेमेंट 5,000 रुपये से ऊपर हो। यानी आपको ऐसी पेमेंट को पहले अप्रूव करना होगा। बैंक अपने ग्राहकों को नए नियम की जानकारी दे रहे हैं।
बाजार नियामक सेबी ने ट्रेडिग अकाउंट इनवेस्टर्स के लिए केवाईसी को अनिवार्य कर दिया था। इसके लिए अपडेट की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी। मगर इस तारीख को बढ़ा कर बाद में 30 सितंबर किया गया था। निवेशकों के लिए केवाईसी आवश्यक है। केवाईसी की जो डिटेल जरूरी होगी, उसमें एड्रेस, मोबाइल नंबर, नाम, पैन और ईमेल के अलावा इनकम आदि शामिल हैं। आपको ये सभी 30 सितंबर तक अपडेट करानी होगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई की इन विशेष एफडी योजनाओं में निवेश का मौका 30 सितंबर 2021 तक है। वरिष्ठ नागिरकों को इन एफडी में अधिक ब्याज मिलता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान