नयी दिल्ली। क्रेडिट कार्ड बैंकों की तरफ से अपने ग्राहकों को जारी किया जाने वाला एक पेमेंट कार्ड है, जिससे आप तब भी भुगतान कर सकते हैं जब आप अकाउंट में पैसे न हों। अगर सही तरीके से उपयोग किया जाए तो क्रेडिट कार्ड इमरजेंसी के दौरान आपके लिए एक फायदेमंद साथी हो सकता है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड पर आपको रिवार्ड पॉइंट, स्पेशल बोनस पॉइंस के साथ और भी बहुत कुछ मिलता है। अगर आप क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं तो एसबीआई के क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले बेनेफिट के बारे में जरूर जानें। एसबीआई क्रेडिट कार्डधारकों के लिए कई आकर्षक ऑफर लेकर आया है। इनमें खास पॉइंट ऑफ सेल पर भुगतान करने पर 10 गुना रिवॉर्ड पॉइंट्स, कार्ड इश्यू के पहले 60 दिनों में विशेष रिवार्ड पॉइंट्स आदि शामिल हैं। आइये जानते हैं एसबीआई क्रेडिट कार्ड की पूरी डिटेल।
खाने, मूवी, डिपार्टमेंटल और ग्रोसरी खर्च पर 10 गुना रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं। अब देश में अनलॉक 1.0 लागू किया गया है, तो लोगों द्वारा फिल्म और खाने पर खर्च करने की उम्मीद है। ऐसे में क्रेडिट कार्ड आवेदक के लिए एसबीआई कार्ड का यह ऑफर काफी आकर्षक है। इतना ही नहीं एसबीआई क्रेडिट कार्ड जारी करने के पहले 60 दिनों में 2000 रुपये खर्च करने पर आपको 2000 बोनस रिवार्ड ऑफर की पेशकश कर रहा है।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारक को सभी पेट्रोल पंपों पर 1 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ड की छूट मिलेगी। डिजिटल इंडिया लॉकडाउन के दौरान काफी आगे बढ़ रहा है तो डिजिटल माध्यम से ही पेट्रोल पंपों पर भुगतान उचित है, जिसमें आपको डिस्काउंट भी मिलेगा। ऐसे में क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना एक अच्छा विकल्प है और जब कोई कार्ड आपको 1 प्रतिशत छूट दिलवाने में मदद करे तो ऑफर बिल्कुल भी बुरा नहीं है।
क्रेडिट कार्ड में वार्षिक शुल्क भी शामिल होता है। लेकिन एसबीआई कार्ड किसी वित्तीय वर्ष में अपने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 90,000 रुपये से अधिक का भुगतान करने पर वार्षिक शुल्क में छूट दे रहा है।
- कैश : क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर आपको अधिक ब्याज चुकाना पड़ता है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि क्रेडिट कार्ड से कैश न निकालना पड़े।
- न्यूनतम भुगतान : समय पर पूरा बिल न चुकाने पर न्यूनतम राशि का भुगतान जरूर करें। इससे आप लेट पेमेंट चार्ज से बच जाएंगे।
- रिवार्ड पॉइंट रिडीम : रिवार्ड पॉइंट्स को रिडीम करने के लिए आम तौर पर 2-3 साल का समय होता है, जिसके बाद इन्हें रिडीम नहीं किया जा सकता। इसलिए इन रिवार्ड पॉइंट्स को समय रहते रिडीम कर लें।
- ब्याज : क्रेडिट कार्ड में एक ब्याज मुक्त पीरिरड होता है। ये वो अवधि होती जिसमें आपको बिल चुकाने पर कोई ब्याज नहीं देना पड़ता। क्रेडिट कार्ड से लेन-देन और उसके भुगतान की निर्धारित तारीख के बीच की अवधि ब्याज मुक्त होती है।
More Articles
- क्रेडिट कार्ड बिल: आज है आखिरी तारीख, लेट फीस से बचना है तो अभी करें ये काम
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?