नयी दिल्ली। जेफ बेजोस, बिल गेट्स और मुकेश अंबानी ये आज के जमाने के अमीर हैं। इनसे पहले भी कई अमीर गुजरे। राजा-महाराजाओं के पास दौलत के अंबार थे। मगर उनमें सबसे ज्यादा अमीर कौन रहा? आज हम आपको इसी के बारे बताएंगे। हम जिसके बारे में बात करने जा रहे हैं उसे इतिहास का सबसे अमीर शख्स माना जाता है। उसकी दौलत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति से ज्यादा पैसा एक ही दिन में दान कर दिया करता था। इसी दान के नतीजे में वो खुद तो कंगाल हुआ ही साथ ही में उसका देश भी गरीब हो गया। आइए जानते हैं कौन है इतिहास का सबसे अमीर व्यक्ति।
आज के समय में अफ्रीकी देशों की हालत आर्थिक मामले में काफी खराब है। मगर इतिहास का सबसे अमीर राजा और व्यक्ति अफ्रीका का ही है। माली देश के मनसा मूसा I को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का दर्जा हासिल है। मूसा अमीर होने के साथ-साथ काफी उदार भी थे। उनका जन्म सन 1280 में में हुआ था। मूसा के एक बड़े भाई को राजा बनना था, मगर वे एक अभियान से वापस नहीं लौट सके और नतीजे में मूसा को राजा बनाया गया।
मूसा माली के राजा हुआ करते थे, जो सोने और दूसरी कीमती चीजों के लिए अहम जगह थी। माली को बहुत फायदा होता था। कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं उस समय दुनिया में जितना सोना था उसका आधा हिस्सा अकेले माली के पास था।
मूसा जरूरतमंदों को बहुत सोना दिया करते थे। बताया जाता है कि मूसा जब हज पर गए थे तो उन्होंने अपनी इस यात्रा में दोनो हाथों से सोना बांटा था। इस यात्रा में 60 हजार लोग उनके साथ थे। ये सफर उन्हें काफी महंगा पड़ा। हुआ ये कि इतना सोने बांटने से उनके देश की अर्थव्यवस्था लुढ़क गई। असल में मूसा बहुत अधिक मात्रा में सोना बांट रहे थे, जिससे सोने के दाम गिर गए।
मूसा के सोना बांटने से मध्य-पूर्व (जिसमें अधिकतर अरब देश हैं) को बहुत नुकसान उठाना पड़ा। मूसा को इस बात का चला। उन्होंने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कोशिश की। अफ्रीका में एजुकेशन शुरू करने का सहरा मूसा के नाम ही है। बताया जाता है कि कला, साहित्य और वास्तुकला में उनकी काफी दिलचस्पी थी।
आर्थिक इतिहासकार बताते हैं कि उनके भारी मात्रा में सोना बांटने से कई लोगों की जीवन पूरी तरह से बदल गया। हालांकि उनकी खुद की संपत्ति का अंदाजा लगाना मुश्किल है। इस मामले में कोई पुख्ता दस्तावेज भी नहीं है। मगर मूसा को ही इतिहास का सबसे अमीर शख्स माना जाता है।
मूसा ने अमीर अफ्रीकी माली साम्राज्य पर शासन किया। उनका ये साम्राज्य सहारा रेगिस्तान के दक्षिण में स्थित था। उन्होंने 1312-37 तक हुकूमत की। मूसा एक धार्मिक व्यक्ति थे। माली साम्राज्य पर नजर डालें तो आज के हिसाब से इसमें घाना, टिंबकटू और पश्चिम अफ्रीका में मौजूद माली देश शामिल है। मुसा बहुत अधिक धन नमक और सोने के निर्यात से हासिल करते थे, जो उनके साम्राज्य में काफी मात्रा में था।
जिस हज यात्रा का जिक्र ऊपर किया गया है वे 1324 की बात है। इस हज यात्रा की काफी चर्चा होती रही है। उस यात्रा में उनके साथ 100 ऊंटों पर सोना लदा हुआ था। मूसा के साथ से मक्का विद्वानों और वास्तुकार आए थ बाद में मस्जिदों और मदरसों जैसी भव्य इमारतों के निर्माण में मदद की। 1280 में जन्मे मूसा का निधन 1337 में हुआ। उस समय वे 57 साल के थे।
More Articles
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित