Manoj Kumar Last Rites: मशहूर दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का आज 87 साल की उम्र में आज निधन हो गया है। एक्टर ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सुपरस्टार ने अंतिम सांस ली। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने इस बात की जानकारी दी है कि एक्टर का अंतिम संस्कार कब और कहां होने वाला है।

Advertisement

इस दिन होगा एक्टर मनोज कुमार का अंतिम संस्कार (Manoj Kumar cremation)

कुणाल गोस्वामी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल को मुंबई में पवन हंस में होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 10 बजे के करीब उनका पार्थिव शरीर उनके घर गोस्वामी टॉवर्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार का स्थान विले पार्ले में नानावटी अस्पताल के सामने स्थित पवन हंस है।

Advertisement

अभिनेता को थी पुरानी हृदय संबंधी समस्याएं (Manoj Kumar last rites)

कुणाल गोस्वामी ने एनआई को बताया कि 4 अप्रैल को सुबह 4:03 बजे अंतिम सांस ली। जब उनकी मृत्यु हुई, तब वे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। अस्पताल के मेडिकल सर्टिफिकेट के अनुसार, पुरानी हृदय संबंधी समस्याएं मृत्यु का कारण रही है और दूसरा कारण डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस था।

Advertisement

कुणाल गोस्वामी ने ये जानकारी

मनोज कुमार भारतीय सिनेमा में एक मशहूर हस्ती रहे हैं जिनकी फिल्में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर केंद्रित थीं और हर पीढ़ी के दर्शकों को पसंद आई है। कुणाल गोस्वामी ने ये भी जानकारी दी थी कि एक्टर मनोज कुमार की बीमारी काफी सालों से चल रही थी और दो महीने बाद वह 88 साल के होने वाले थे, लेकिन 87 में उनका निधन हो गया है। आखिरी समय में वह परिवार वालों से बातें करते थे। खासकर अपने पोतों से और जो भी उनके छोटे नाते थे। उन सब से वह बात करते थे और खुश थे बस थोड़ी तकलीफ में थे। उम्र की वजह से।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके एक्टर के निधन पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'महान अभिनेता और फ़िल्मकार श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें खास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फ़िल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।'

Advertisement

कुणाल गोस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ट्वीट के लिए धन्यवाद देता हूं...चाहे वह 'उपकार' हो, 'पूरब और पश्चिम' हो या 'रोटी कपड़ा और मकान' हो, ये फिल्में आज भी खास हैं। उन्होंने जो मुद्दे उठाए हैं, वे आज भी मायने रखते हैं, चाहे संसद में हों या समाज में।"

Advertisement

मनोज कुमार के चचेरे भाई मनीष आर गोस्वामी ने उन्हें "एक सच्चा देशवासी, एक सच्चा भारतीय" बताया, जिन्होंने अपनी अधिकांश फिल्में भारत को समर्पित कीं। मनीष ने बताया कि पीएम मोदी और कुमार का रिश्ता 2015 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार समारोह से जुड़ा है।