Manmohan Singh Car: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। 26 दिसंबर 2024 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी जिंदगी बेहद ही सादगी के साथ जीते थे। हालांकि, उन्हे गाड़ी में घूमने का शौक भी था। लेकिन उस समय मनमोहन सिंह के पास कैश नहीं था। साल 1996 में उन्होंने कार खरीदी थी, लेकिन जब उन्होंने कार लेने के बारे में विचार बनाया था तब उनके पास कैश नहीं था तब उन्होंने अपनी पत्नी कैश लिया और मारुति 800 खरीदी।
इतने रुपए थी मनमोहन सिंह की कार की कीमत
साल 2013 में असम की राज्यसभा सीट से उन्होंने अपनी उम्मीदवारी दायर की थी जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति के बार में बताया था। इस एफिडेविट में मनमोहन सिंह ने अपनी कार कलेक्शन में मारुति 800 का 1996 मॉडल बताया था। इस गाड़ी को मनमोहन सिंह ने उस समय 21 हजार रुपए में खरीदा था, जिसको खरीदने में उनकी पत्नी ने 20 हजार रुपए दिए थे।
मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय शोक
मनमोहन सिंह के निधन की खबर के बाद देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी उनके लिए संवेदनाएं आ रही हैं। उनके निधन के बाद भारत सरकार ने आज 27 दिसंबर 2024 के सारे तय कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। वही राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
राष्ट्रीय शोक के बीच स्कूल बंद
पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए राष्ट्रीय शोक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहता है और सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं। हालांकि, स्कूलों और अन्य संस्थानों को बंद करने का निर्णय अलग-अलग राज्य सरकारों पर छोड़ दिया जाता है। इसलिए, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे या नहीं, यह उनकी संबंधित सरकारों पर निर्भर करता है।
कर्नाटक सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राज्य भर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है। इस शोक अवधि के दौरान कर्नाटक में सरकारी इमारतों पर झंडे आधे झुके रहेंगे। सरकार ने एक आधिकारिक बयान के माध्यम से डॉ. सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रीय शोक की इस अवधि के दौरान सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा की। बीती रात तबीयत बिगड़ने के बाद डॉ. मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। रात करीब 9:51 बजे एम्स द्वारा उनके निधन की घोषणा के बाद उनका पार्थिव शरीर एम्स से उनके सरकारी आवास पर ले जाया गया।
डॉ. सिंह के निधन पर आम जनता सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रही है। ऐसे प्रमुख व्यक्तित्व के चले जाने से देश भर के कई नागरिकों पर गहरा असर पड़ा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग