Manba Finance Share: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार में लगातार 7 दिनों से जारी बिकवाली पर 19 नवंबर को ब्रेक लग गया. चौतरफा खरीदारी की वजह से प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. बाजार में लौटी तेजी के बीच चुनिंदा शेयर भी फोकस में हैं, जिसमें हाल की लिस्टिंग वाला शेयर मनबा फाइनेंस भी शामिल है. NBFC सेक्टर की मनबा फाइनेंस लिमिटेड ने पियाजियो ग्रुप की सब्सिडियरी पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (PVPL) के साथ MoU साइन किया है.
MoU पर किया साइन
बाजार को दी जानकारी में मनबा फाइनेंस ने बताया कि यह समझौता तीन पहिया वाहनों के लिए अनुकूलित फाइनेंस सॉल्युशंस के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें कम डाउन पेमेंट और प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें शामिल हैं. इसमें लोन पीरियड चार साल तक बढ़ाई गई है. MoU पर पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी श्री डिएगो ग्राफी और मनबा फाइनेंस लिमिटेड के सीबीओ और निदेशक श्री मोनिल शाह ने साइन किए. दोनों के अलावा पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स और रिटेल फाइनेंस के ईवीपी अमित सागर और रिटेल फाइनेंट के प्रेसिडेंट नीलेश आर्य मौजूद रहे.
खबर से शेयर में तेजी
MoU साइन करने की खबर से मनबा फाइनेंस के शेयरों में हलचल देखने को मिल रहा है. बीएसई पर मनबा फाइनेंस का शेयर करीब सवा चार फीसदी उछलकर 152.70 रुपए के पास ट्रेड कर रहा है. आईपीओ की लिस्टिंग 30 सितंबर को हुई. कंपनी ने करीब 151 करोड़ रुपए जुटाने के लिए 23 सितंबर को आईपीओ लॉन्च किया था. इसका इश्यू प्राइस 120 रुपए प्रति शेयर रहा.
EV चेंज पर फोकस
दोनों कंपनियों के बीच यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है जब फेस्टिव डिमांड और सस्टेनेबल मोबिलिटी में बढ़ती दिलचस्पी के कारण अक्टूबर में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की बिक्री रिकॉर्ड पर पहुंच गई, जोकि 65,700 यूनिट रही. इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर मार्केट 2023 की कुल बिक्री को पार करने से सिर्फ 16,856 यूनिट पीछे है, जो 583,597 यूनिट थी. इस भागीदारी के तहत आंतरिक दहन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) दोनों शामिल हैं.
दोनों कंपनियों का बिजनेस
मनबा फाइनेंस लिमिटेड 2W, 3W, इलेक्ट्रिक 2W, EV3W, पुरानी कारों, स्मॉल बिजनेस लोन और पर्सनल लोन के लिए फाइनेंशियल सॉल्युशंस मुहैया प्रदान करता है. 30 सितंबर, 2024 तक, इसका असेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM साइज 1106 करोड़ रुपए से ज्यादा रहा. मुंबई बेस्ड की मौजूदगी देश के छह राज्यों में हैं. वहीं, पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड, पियाजियो ग्रुप की कंपनी है. कंपनी ने 1999 में भारत में अपनी शुरुआत के बाद से ही एप ब्रांड लॉन्च के साथ डीजल और ऑप्शनल फ्यूल वाले थ्री व्हीलर्स सेक्टर में दबदबा बनाए रखा है.
More Articles
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट