SIP Investment Tips : आज के समय में ज्यादातर युवा 22-25 साल की उम्र में नौकरी करने लगते हैं। कमाई की शुरुआत होने के साथ ही युवाओं के मन में निवेश को लेकर तमाम तरह के सवाल उठते हैं। युवा कितना निवेश और निवेश कब शुरु करना चाहिए के सवाल लोगों से जरुर पुछते हैं। इन्वेस्टमेंट की बात निवेश शुरू करने के टाइमिंग के बिना अधुरी है। युवा कितना निवेश करते हैं उससे कहीं ज्यादा जरुरी है कि वह निवेश कितनी जल्दी शुरू करते हैं। अगर आप पहले निवेश शुरू करते हैं तो आपको रिटर्न भी बेहतर मिलता है। करियर के शुरुआत में जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा कम होता है। ऐसे में इस सयम आप ज्यादा और आसानी से निवेश शुरू कर सकते हैं। जल्दी निवेश आपको कम समय में लखपति बना देगा।
लंबी अवधि के निवेश से बेहतर रिटर्न पाने के लिए SIP सबसे बेहतरीन तरीका है। लॉन्ग टर्म में एसआईपी के माध्यम से किया गाय निवेश आपको कम्पाउंडिंग का लाभ देता है। लॉन्ग टर्म निवेश में रिक्स फैक्टर भी कम रहता है। मान लीजिए कोई युवा 25 साल की उम्र से हर महीने 2500 रुपए एसआईपी के माध्य से जमा करता है और अगर म्यूचुअल फंड में सालाना 12 फीसदी का रिटर्न मिल जाता है तो, SIP Calculator के मुताबिक, अगले 25 सालों में निवेश पर नेट रिटर्न 47.5 लाख रुपए का होगा। इस दौरान निवेश की कुल राशि केवल 7.5 लाख रुपए की होगी। निवेशक को करीब 40 लाख रुपए का रिटर्न मिलेगा।
निवेश के लिए टाइमिंग बहुत जरुरी है। मान लिजिए अगर कोई व्यक्ति 30 साल तक निवेश जारी रखता है तो तो उसका नेट रिटर्न 88.24 लाख रुप का होगा। यानी निवेशक महज 5 साल में दोगुना राशि कमा सकता है। इन 30 सालो में निवेशक कुल 9 लाख रुपए जमा करेगा। इस जमा पर उसे 79.2 लाख का रिटर्न मिलेगा। इस कैलकुलेशन से साफ है कि टाइम ड्यूरेशन निवेश के लिए कितना जरुरी है।
युवाओं के मन में सवाल रहता है कि आखिर उन्हें कितना निवेश करना चाहिए। फाइनेंशियल मैनेजमेंट एक 50/30/20 रूल के आधार पर निवेश करने की सलाह देते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अपनी जरूरत के सभी खर्च को कमाई के 50 प्रतिशत तक ही सीमित रखें। 30 प्रतिशत खर्च जरूरत के अलावा चीजों के लिए तय करें। कम से कम 20 फीसदी पैसा आप जरुर बताए। आपको सेविंग्स पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति