EPFO : बेशक पीएफ को निकालना पहले अब अब काफी आसान हो गया है, लेकिन अभी भी कई लोगों को पीएफ क्लेम करने में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

इस मुद्दे को संज्ञान लेते हुए ईपीएफओ ने कई कदम उठाए हैं। जैसे क्षेत्रीय कार्यालयों से क्लेम की प्रोसेस में देरी को कम करने के लिए कहा गया है। ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ऑनलाइन क्लेम प्रक्रिया को वक्त से पूरा करने के साथ ही कई बातों का ध्‍यान रखने के सख्त दिशा निर्देश दिए हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं इसमें इस बात का भी जिक्र है कि आने वाले हर क्लेम को बेहतर तरह से जांच लें। इस दौरान कोई भी परेशानी होने पर पीएफ अकाउंट होल्डर को सूचित किया जाए।

सतर्क हुआ ईपीएफओ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईपीएफओ क्लेम से संबंधित सभी परेशानियों को दूर करने में लगा हुआ है। उनकी तरफ से क्षेत्रीय कार्यालयों को भी निर्देश दिए गए हैं कि पीएफ क्लेम की रिपोर्ट अस्वीकृत होने पर रिपोर्ट जोनल कार्यालय को समीक्षा के लिए भेजा जाए।

Advertisement

ये है पीएफ ऑनलाइन क्लेम करने के तरीके

आपको इसके लिए सबसे पहले www.epfindia.gov.in पर जाना होगा। यह पर आपको होम पेज पर ऑनलाइन एडवांस क्लेम के विकल्प पर क्लेम करना होगा।

इसके बाद आपको https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर लॉगिन करना होगा। यह पर आपको अपना यूएएन और पासवर्ड करना होगा। इसके बाद आपको ऑनलाइन सर्विसेज वाले ऑप्शन पर जाना होगा।

इसके बाद आपको फॉर्म 31 का चयन करना है और पीएफ पैसे निकालने का वजह दें। इसके बाद कितनी राशि चाहिए, वे डालें। बैंक की कॉपी अपलोड करें। अब घर का पता और आधार सत्‍यापन पूरा करें। इसके बाद आधार ओटीपी पर क्लिक करें। इसके बाद आधार लिंक्ड फोन नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे भरें। इस तरह बेहद ही आसानी से निकासी के लिए आवेदन किया जा सकता हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Barclays: 2000 से अधिक की जा सकती है नौकरी, कॉस्ट कटिंग की चल रही तैयारी