नई दिल्ली, जून 15। आवर्ती जमा या रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) निवेश का एक अच्छा ऑप्शन है। आरडी हर महीने छोटी राशि का निवेश करने के लिए सबसे अच्छी बचत योजनाओं में से एक है। आप इसमें अपने बच्चों के लिए भी निवेश कर सकते हैं, जिससे कि वे जब तक बड़ा होगा तो उसके लिए आप एक बड़ा फंड तैयार कर चुके होंगे। इस पैसे का इस्तेमाल आप बच्चे की कॉलेज या उससे आगे की शिक्षा या फिर शादी में कर सकते हैं। ये दोनों ही भारी खर्चे होते हैं। भारत में कई बैंक कई तरह की आरडी योजनाओं की पेशकश करते हैं। यहां हम आपको उन बैकों के बारे में, जहां सबसे अधिक ब्याज मिल रहा है। साथ ही जानेंगे बच्चे को आरडी से लखपति बनाने का तरीका।
आरडी एफडी की तरह ही होती है। इसमें आप जो पैसा हर महीने निवेश करते हैं उस पर सालाना ब्याज मिलता है। आरडी और एफडी में एक बड़ा फर्क है कि एफडी में आपको एक साथ पैसा निवेश करना होता है। वहीं आरडी में हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा निवेश किया जा सकता है। इसकी मैच्योरिटी 6 महीने से 10 साल के बीच तक की हो सकती है।
आरडी एक छोटी बचत योजना है। कोई भी आसानी से किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में आरडी अकाउंट खुलवा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोस्ट ऑफिस भी आरडी स्कीम की पेशकश करता है। इसलिए आरडी में निवेश के आपके पास ढेर सारे ऑप्शन हैं। अब जानते हैं तगड़ी ब्याज दरें।
जाहिर सी बात है कि आप बच्चे के लिए निवेश करते समय लंबी अवधि के लिए ही निवेश करेंगे। तो बता दें कि 5 साल की आरडी पर इस समय इंडसइंड बैंक में 7.25 फीसदी, बंधन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया में 6.5-6.5 फीसदी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 6.20 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 6 फीसदी, एसबीआई में 5.70 फीसदी और पीएनबी में 5.3 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
यदि आपको किसी बैंक में आरडी पर 7 फीसदी ब्याज मिले तो आप सिर्फ 10 साल में ही बच्चे के लिए लाखों का रु फंड तैयार कर सकते हैं। यदि आप हर महीने 7 फीसदी ब्याज दर वाली आरडी में सिर्फ 5000 रु का निवेश करें तो 10 साल में आप 6 लाख रु का निवेश करेंगे, जबकि इस पर आपको 2.68 लाख रु का ब्याज मिलेगा। इस तरह मैच्योरिटी पर आपको कुल 8.68 लाख रु मिलेंगे।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 24-36 महीने की आरडी पर 8% की ब्याज दर मिलती है। 12, 15, 18, 21 और 24 महीनों के लिए बैंक आरडी पर 7.25 फीसदी ब्याज देता है। तीन साल से अधिक और 10 साल तक की आरडी के लिए भी इतनी ही ब्याज दर है। वरिष्ठ नागरिकों को आरडी पर 0.50 फीसदी अधिक ब्याज दिया जाता है। इस तरह उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को 24-36 महीने की आरडी पर 8.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान