नयी दिल्ली। दुनिया भर में कोरोनावायरस फैलता जा रहा है। कोरोनावायरस के कारण लोगों के जीने का तरीका बदल रहा है। भारत में कोरोनावायरस के अब तक 165 मामले आये हैं, जबकि पूरी दुनिया में कोरोनावायरस की चपेट में आये लोगों की संख्या 2 लाख से अधिक हो गयी है। एहतियात के लिए बेवजह सफर और भीड़भाड़ वाली जगह न जाने को कहा गया है। इसी बीच एक और सलाह दी जा रही है। सरकार और बैंकों ने लोगों को सलाह दी है कि वे कैश के इस्तेमाल के बजाय डिजिटल पेमेंट के जरिये लेन-देन करें।
कोरोनावायरस के मद्देनजर लोगों से का गया है कि वे बेहद जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले या सफर करें। जहां तक कैश से कोरोनावायरस के फैलने का सवाल है तो करेंसी नोट दिन भर में कई लोगों के पास से गुजरते हैं और यदि किसी संक्रमित व्यक्ति के हाथ से छूकर वे नोट आगे जाये को और लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। इसी खतरे को देखते हुए सरकार और बैंक कैश के बजाय डिजिटल पेमेंट के जरिये लेन-देन का सुझाव दे रहे हैं। हालांकि यह भी एक हकीकत है कि कोरोनावायरस के कारण डिजिटल पेमेंट लेन-देन में गिरावट आयी है।
कोरोनावायरस की वजह से डिजिटल पेमेंट के जरिये होने वाले लेन-देन में भी कमी आ रही है। हालांकि होना इसका उल्टा चाहिए था, क्योंकि वायरस से बचने के लिए नोटों के बजाय लोगों को डिजिटल पेमेंट का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए था। मगर दुकानें बंद होने, एयर टिकट रद्द, खाने-पीने पर लोगों के खर्च में कमी और बंद हो रहे फिल्म थियेटरों के कारण लोगों के खर्च में ही कमी आ रही है। इन सभी के चलते लेन-देन में कमी आ रही है। ये सभी वे जगह हैं जहां ऑनलाइन पेमेंट का चलन पिछले कुछ समय में काफी बढ़ा है। कोरोना की वजह से लोग बाहर नहीं निकल रहे इससे खर्च में भारी कमी आ रही है।
कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए एक जगह अधिक लोग इकट्ठे न हों इसके उपाय किये जा रहे हैं। इसलिए बैंकों ने भी अपने ग्राहकों से अपील की है कि वे ब्रांच न आयें और इसकी बजाय ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करें। आईसीआईसीआई बैंक ने तो एक खास ऐप तक लॉन्च कर दी है, जिससे आप घर बैठे बैंक की ढेर सारी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा बैंकों ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि नकदी के बजाय यूपीआई, नेट बैकिंग, मोबाइल बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड जैसे डिजिटल पेमेंट माध्यमों का उपयोग किया जाये। इससे उन्हें न तो बैंक जाना पड़ेगा और न ही कैश को छूने की जरूरत होगी।
यह भी पढ़ें - Coronavirus तबाह कर सकता है 78 लाख करोड़ रुपये से अधिक की इकोनॉमी
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान