New Rules List 1st December: 1 दिसंबर से कई सारे बदलाव होने वाले हैं। इससे आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा। इनमें बैंकिंग, टेलीकॉम, पर्यटन और रसोई गैस से जुड़े नियम शामिल हैं। आइए इनके बारे में आपको सारे डिटेल्स फटाफट बताते हैं।
गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव
1 दिसंबर को गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो सकता है। पिछले कुछ महीनों में, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बार बदलाव किया गया है। लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें वही रही हैं। आपको बता दें कि हर महीने की 1 तारीख को विमान ईंधन की कीमतों में भी बदलाव करती हैं।
SBI क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट में बदलाव
1 दिसंबर से दूसरा बड़ा बदलाव क्रेडिट कार्ड यूजर्स को प्रभावित करेगा, विशेष रूप से जो लोग डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म या लेनदेन के लिए एसबीआई क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं। एसबीआई कार्ड्स की वेबसाइट के अनुसार, अगले महीने से 48 क्रेडिट कार्ड वेरिएंट ऐसे लेनदेन के लिए रिवॉर्ड पॉइंट नहीं देंगे।
HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम
HDFC Bank भी अपने Regalia क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए लाउंज एक्सेस के नियम बदल रहा है। नए नियमों के मुताबिक, यूजर्स को 1 दिसंबर से लाउंज एक्सेस के लिए हर तीन महीने में 1 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
दिसंबर में भर-भरकर होंगी बैंक में छुट्टियां
दिसंबर में 17 दिनों के लिए बैंक अवकाश होंगे। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंकिंग कार्यों की योजना बनाने के लिए छुट्टियों के कार्यक्रम की पहले ही जांच कर लें।
ट्राई लागू करेगा ये फैसला
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) मैसेज के लिए ट्रेसेबिलिटी अनिवार्यता लागू करेगा। इसका उद्देश्य OTP और यूजर की अन्य जानकारी से जुड़े लेन-देन को सुरक्षित करना है। अगर टेलिकॉम कंपनियां इस नियम का पालन नहीं कर पाईं, तो यूजर्स को OTP मिलना बंद हो सकता है या देरी से मिल सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग