Majhi Ladki Bahin Yojana 2024: महाराष्ट्र सरकार ने इस साल अपने राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना शुरू की है। इस योजना का नाम माझी लड़की बहिन योजना है। इस योजना से सरकार प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता देती है और अबतक तीन किस्तें जारी हो चुकी हैं। चौथी किस्त भी इस महीने जारी की जाएगी। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

15 अक्टूबर को जारी हो सकती है माझी लड़की बहिन योजना की किस्त

महाराष्ट्र सरकार ने माझी लाडकी बहिन योजना की अगली किस्त जारी करने की घोषणा कर दी है। इस बार चौथी किस्त 15 अक्टूबर से पहले महिलाओं के खाते में भेज दी जाएगी। महिलाओं को दिवाली और भाई दूज के तोहफे के तौर पर सरकार ये किस्त भेजेगी। तीसरी किस्त में उन महिला नागरिकों को 4,500 रुपये की वित्तीय प्रोत्साहन राशि शामिल होगी, जिन्हें पहली या दूसरी किस्त नहीं मिली है।

Advertisement

इस योजना में अप्लाई करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स में पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र (यदि महिला नवविवाहित है और उसका नाम राशन कार्ड पर नहीं है), बैंक खाते की जानकारी (खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए) होना बहुत जरूरी है।

माझी लड़की बहिन योजना की चौथी किस्त कैसे चेक करें?

Advertisement

माझी लड़की बहिन योजना 4 वीं किस्त की स्थिति की जांच करने के लिए सबसे पहले आवेदकों को महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद होम स्क्रीन पर लाभार्थी स्थिति बटन दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करना होगा। फिर निर्धारित बॉक्स में अपना आवेदन संख्या या आधार संख्या दर्ज करें।

इसके बाद नीचे दिया गया कैप्चा कोड ध्यानपूर्वक दर्ज करें। फिर आपको बॉक्स के नीचे स्थित सर्च बटन पर क्लिक करना होगा। अंत में स्थिति आपकी स्क्रीन पर ये दिख जाएगा।

Advertisement

बैंक अकाउंट से आधार लिंक कराएं

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना का लाभ ले रहीं महिलाओं को जरूरी है कि योजना की अगली कि जारी होने से पहले उनके बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करा लें। जिन महिलाओं के बैंक खाते से का आधार कार्ड लिंक नहीं होगा, तो फिर उन महिलाओं की अगली किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को जरूर करवा लें।

Advertisement

ऐसे करें माजी लड़की बहिन योजना के लिए अप्लाई

  • सरकार ने माजी लड़की बहन योजना के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन और एक आधिकारिक वेबसाइट शुरू की है
  • इसलिए ऑनलाइन आवेदन करना बहुत आसान है।
  • सबसे पहले आपको माजी लड़की बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जब वेबसाइट खुल जाए तो आपको रजिस्ट्रेशन ऑप्शन चुनना है और आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का उपयोग करके प्रोसेस को पूरा करना होगा।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड मिलने के बाद आप इन्हें लॉगिन करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और "आवेदन करें" ऑप्शन चुन सकते हैं। फिर आपके सामने एक आवेदन फॉर्म आएगा जिसे आपको एक-एक करके भरना है सभी मांगी गई जानकारी देना है। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे आपको वेबसाइट पर अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ सत्यापित करना है।
  • इसके बाद आपको अपने बैंक खाता की जानकारी, आय, जाति, निवास, माता-पिता के नाम और जिला आदि की जानकारी भरनी होगी।
  • एक बार फिर सभी जानकारी की जांच करें। यदि सब कुछ सही है तो सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। ऐसे आप पूरा फॉर्म भर सकते हैं।